कौन है वो ‘जादूगर’… जिसके छूते ही दूर हो जाती थी टीम इंडिया की थकान

कौन है वो ‘जादूगर’… जिसके छूते ही दूर हो जाती थी टीम इंडिया की थकान


Last Updated:

Who Is Rajeev Kumar: राजीव कुमार भारतीय क्रिकेट टीम के साथ 15 साल से जुड़े हुए थे. वह भारतीय टीम के खिलाड़ियों की मालिश करते थे. जब खिलाड़ी खेलने के बाद थक जाते थे तो राजीव कुमार उन खिलाड़ियों की थकान का मालिश…और पढ़ें

कौन है वो 'जादूगर'... जिसके छूते ही दूर हो जाती थी टीम इंडिया की थकानबीसीसीआई ने मालिशिया राजीव कुमार को किया अलग.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार से अलग होने का फैसला किया है. राजीव कुमार टीम इंडिया के साथ लगभग 15 सालों से जुड़े थे.वह हाल में इंग्लैंड दौरे का भी हिस्सा थे. जब भारतीय खिलाड़ी थके होते थे तो राजीव अपनी मालिश के जरिए खिलाड़ियों की थकान को दूर करते थे.वह 15 खिलाड़ियों की टीम में एक जाना पहचाना चेहरा थे. लेकिन राजीव अब टीम इंडिया के साथ दिखाई नहीं देंगे.

द इंडियन एक्सप्रेस ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से इसकी पुष्टि की. सूत्र के मुताबिक, ‘भारतीय बोर्ड ने राजीव कुमार (Rajeev Kumar) की सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है. भारतीय टीम ने पहले ही एक मसाज थेरेपिस्ट नियुक्त कर लिया था, जिसे टीम प्रबंधन ने सिफारिश की थी.’

2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के एक सीनियर प्लेयर ने कहा था, ‘मैच के दौरान राजीव को अक्सर बाउंड्री के पास चलते हुए देखा जा सकता था. उनके चेहरे पर हमेशा एक गर्म मुस्कान होती थी. दिन का खेल खत्म होने के बाद खिलाड़ी सबसे पहले उन्हीं के पास जाते थे. राजीव अन्य खिलाड़ी के लिए एनर्जी ड्रिंक्स तैयार करते थे. कुछ को प्रोटीन शेक्स की जरूरत होती है, कुछ को इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स और कुछ को सादा पानी. ये लोग भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. वे यह भी जानते हैं कि खिलाड़ियों को क्या पसंद है.’

वह उन लोगों में से थे जो मैदान के चारों कोनों पर बाउंड्री के बाहर तैनात रहते थे ताकि टीम को मदद मिल सके. जब वे फील्डिंग कर रहे होते थे, जिससे उन्हें बाउंड्री के पार गई गेंदों को वापस लाने की जरूरत नहीं पड़ती थी. इस प्रकार फील्डर्स खुद को तरोताजा बनाए रखते थे और ओवर रेट भी प्रबंधित होता था. हार्दिक पंड्या के राजीव जिगरी थे. पंड्या के साथ राजीव का फ्लाइट के अंदर एक साथ बैठे एक फोटो सामने आया था.जिससे पता चलता है कि दोनों के बीच कितनी अच्छी बॉन्डिंग है.

राजीव का टीम के अधिकांश सदस्यों, विशेष रूप से तेज गेंदबाजों के साथ घनिष्ट संबंध था. जिन्हें वे कठिन स्पेल्स के बाद तुरंत देखभाल करते थे. वह सोशल मीडिया पर तब लोकप्रिय हो गए जब मोहम्मद शमी ने 2019 में अपने जन्मदिन पर इशांत शर्मा और राजीव के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की. राजीव का जन्मदिन 1 सितंबर को आता है. इशांत का 2 सितंबर को और शमी का 3 सितंबर को. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी एक बार उनकी और अन्य बैक रूम स्टाफ की प्रशंसा की थी और कहा था कि लोग हमें, क्रिकेटरों को पहचानते हैं, लेकिन ये वे लोग हैं जो हमें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं.’

भारतीय टीम ने पहले भी सहायक कोच अभिषेक नायर, टीम मसाज थेरेपिस्ट अरुण कनाडे और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई से अलग हो चुकी है. देसाई को टीम के साथ बने रहने का विकल्प दिया गया था लेकिन उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया. फील्डिंग कोच टी दिलीप भी टीम से अलग हो गए थे, लेकिन बोर्ड ने यू-टर्न लेते हुए उन्हें फिर से नियुक्त कर दिया.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

कौन है वो ‘जादूगर’… जिसके छूते ही दूर हो जाती थी टीम इंडिया की थकान



Source link