क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी… 6 टीमों वाली टी20 लीग 26 दिसंबर से खेली जाएगी

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी… 6 टीमों वाली टी20 लीग 26 दिसंबर से खेली जाएगी


Last Updated:

साउथ अफ्रीका की टी20 लीग के वेन्यू का ऐलान हो गया है. 6 टीमों वाली इस लीग के अगले एडिशन का आगाज 26 दिसंबर से होगा. फाइनल दूसरी बार केपटाउन में होगा. खिलाड़ियों का ऑक्शन सितंबर में किया जाएगा.

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी... 6 टीमों वाली टी20 लीग 26 दिसंबर से खेली जाएगीएसएटी20 लीग के वेन्यू का हुआ ऐलान.
नई दिल्ली. आईपीएल की तर्ज पर कई देश अपने यहां टी20 लीग का आयोजन कर रहे हैं. इन्हीं में शामिल है साउथ अफ्रीका की एस20 लीग. जिसका आयोजन 26 दिसंबर यानी बॉक्सिंग डे से किया जाएगा.दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग एसए20 के आगामी सत्र का फाइनल मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में होगा, जिसमें डरबन, सेंचुरियन और जोहानिसबर्ग जैसे स्थानों पर प्लेऑफ के अहम मुकाबले खेले जाएंगे.लीग का चौथा सत्र 26 दिसंबर से शुरू होगा.

डरबन एसए20 (SA20) में पहली बार किसी प्लेऑफ मैच की मेजबानी करेगा, जब प्रतियोगिता की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें 21 जनवरी को क्वालीफायर एक में आमने-सामने होंगी. हाईवेल्ड क्षेत्र दो महत्वपूर्ण प्लेऑफ मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें सेंचुरियन 22 जनवरी को एलिमिनेटर और जोहानिसबर्ग के वांडरर्स 23 जनवरी को क्वालीफायर दो के मैच शामिल है.

एसए20 के अब तक के सभी फाइनल मैच दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेले गए हैं. एसए20 के लीग आयुक्त ग्रीम स्मिथ को आगामी फाइनल में भी दर्शकों के खचाखच भरे होने की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा, ‘एसए20 का चौथा सत्र क्रिकेट का एक बेहद रोमांचक समय बनने जा रहा है.यह बॉक्सिंग डे से शुरू होकर छुट्टियों तक चलेगा. पिछले साल न्यूलैंड्स में पांच मैचों के सभी टिकट बिक गए थे. इस बार का फाइनल रविवार को होने के कारण दर्शकों यह बेहद खास और मनोरंजक होगा. दर्शकों को रोमांच से भरे जीवंत माहौल में चौथे सत्र के चैंपियन को देखने का मौका मिलेगा.

इस सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन नौ सितंबर को होगा. इस नीलामी में छह फ्रेंचाइजी टीमों को अपनी दल के 19 खिलाड़ियों को तय करने का मौका मिलेगा.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी… 6 टीमों वाली टी20 लीग 26 दिसंबर से खेली जाएगी



Source link