मृतक छात्र सतीश कुशवाहा(17) की फाइल फोटो।
छतरपुर के गहरवार गांव में दसवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सतीश कुशवाहा(17) के रूप में हुई है।
.
घटना शुक्रवार सुबह की है। सतीश रोज की तरह सुबह साढ़े 8 बजे ईसानगर में कोचिंग से पढ़कर घर लौटा। घर आने के बाद वो अपने कमरे में चला गया। करीब 10 बजे तक जब वह बाहर नहीं आया, तो परिजन खाना खाने के लिए बुलाने गए। कमरे में देखा तो वो पाइप से रस्सी के सहारे लटका हुआ था।
परिजन तुरंत एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं मृतक के चाचा प्रकाश, जो पन्ना की खदान में काम करते हैं, को सुबह भतीजे की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।