नगर निगम कर्मचारियों ने डॉग्स को उठाकर गाड़ी में फेंका: पशु प्रेमियों ने की कलेक्टर-निगम कमिश्नर से शिकायत,केस दर्ज करने की मांग – Indore News

नगर निगम कर्मचारियों ने डॉग्स को उठाकर गाड़ी में फेंका:  पशु प्रेमियों ने की कलेक्टर-निगम कमिश्नर से शिकायत,केस दर्ज करने की मांग – Indore News

इंदौर में नगर निगम की एबीसी टीम द्वारा डॉग्स को क्रूरतापूर्वक गाड़ी में फेंकने का वीडियो सामने आया है। इसकी शिकायत कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर से की गई है। शिकायत करने वालों की मांग है कि इन कर्मचारियों पर केस दर्ज किया जाए। एबीसी टीम न

.

डॉग्स को उठाकर गाड़ी में फेंकने का वीडियो आया सामने।

गाड़ी में फेंकने का वीडियो आया सामने वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारियों ने डॉग्स को जाली में पकड़ा और किसी भरे हुए बोरे की तरह उठाकर गाड़ी में फेंक दिया और उसे स्टिक की मदद से धक्का दिया। needy tail फाउंडेशन और पीपल फॉर एनिमल्स इंदौर ने गुरुवार को मेल के माध्यम से कलेक्टर आशीष सिंह और निगम आयुक्त शिवम शर्मा से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों पर केस भी दर्ज हो और उन्हें नौकरी से भी निकाला जाए।

कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और निगम कमिश्नर से की शिकायत।

कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और निगम कमिश्नर से की शिकायत।

Source link