नौरोजाबाद में खड़ी कार में रात को लगी आग: मालिक का आरोप- किसी ने पेट्रोल डालकर जलाई, अब पुलिस करेगी जांच – Umaria News

नौरोजाबाद में खड़ी कार में रात को लगी आग:  मालिक का आरोप- किसी ने पेट्रोल डालकर जलाई, अब पुलिस करेगी जांच – Umaria News


उमरिया जिले के नौरोजाबाद में एक कार रहस्यमय तरीके से जलकर राख हो गई। घटना वार्ड नंबर 10 की है। कार के मालिक विपिन सिंह ने गुरुवार शाम 7 बजे अपनी कार घर के पास खड़ी की थी।

.

रात करीब 2 बजे पड़ोसियों ने विपिन को फोन कर सूचना दी कि उनकी कार में आग लग गई है। सूचना मिलते ही विपिन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

2 तस्वीरें देखिए…

विपिन सिंह का आरोप है कि किसी ने जानबूझकर कार में पेट्रोल डालकर आग लगाई है। मामले की सूचना मिलने पर नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



Source link