पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई रामबाबू यादव ने दिया इस्तीफा: एसपी समीर सौरभ पर गंभीर आरोप लगाकर बीआरएस सौंपा – Morena News

पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई रामबाबू यादव ने दिया इस्तीफा:  एसपी समीर सौरभ पर गंभीर आरोप लगाकर बीआरएस सौंपा – Morena News



टीआई रामबाबू यादव ने एसपी समीर सौरभ पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपना स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति (बीआरएस) पत्र सौंपा। टीआई का कहना है कि उन्होंने जिले में कई बड़े अपराध उजागर किए, जैसे रिठौरा थाने में लूटेरों का शॉर्ट इनकाउंटर और जौरा थाने में 50 लाख की डकैत

.

आत्म हत्या ना कर लूं इसलिए बीआरएस लेना ठीक समझा: टीआई

टीआई रामबाबू यादव ने एसपी समीर सौरभ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जिले में लगातार गंभीर अपराधों को निकाल कर पुलिस को दे रहे हैं। रिठौरा थाने में लूटेरों का शॉर्ट इनकाउंटर हो या फिर अभी एक माह पूर्व जौरा थाने में हुई भाजपा नेता के यहां बहुचर्चित पच्चास लाख की डकैती यह सब मैने खोली है। एसपी साहब इसे पूरी टीम का काम बता रहे हैं, यह गलत है। इसलिए अच्छा काम करने से कोई मतलब नहीं है। मैं परेशान हूं कहीं आत्म हत्या ना कर लूं इसलिए बीआरएस लेना ठीक समझा।

एसपी ने दिया ये जबाव एसपी समीर सौरभ बोले टीआई ने आज बीआरएस के लिए लेटर दिया है । यह बात सही है वह अच्छा काम करते हैं उनको समय समय पर मैने उत्साहवर्धन भी किया है । अभी जौरा केस में टीआई रामबाबू ने अच्छा काम किया है लेकिन यह पूरी टीम का वर्क है सभी लोग इसमें लगे रहे तो क्रेडिट भी सभी पूरी टीम को जाना चाहिए वह चाह रहे कि मैं उनके कहने पर अन्य टीम का मनोबल गिराऊ यह कैसे होगा। अभी शनी मेले में ड्यूटी है मेले के बाद उनको बुलाकर समझाएंगे।



Source link