वो जिसे पसंद नहीं करते उसे …पूर्व ओपनर ने कोच गौतम पर लगाए गंभीर आरोप

वो जिसे पसंद नहीं करते उसे …पूर्व ओपनर ने कोच गौतम पर लगाए गंभीर आरोप


Last Updated:

Gautam Gambhir Faces Allegation: भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर पर पूर्व भारतीय ओपनर सदागोपन रमेश ने टीम के खिलाड़ियों के साथ पक्षपात के आरोप लगाए हैं.

वो जिसे पसंद नहीं करते उसे ...पूर्व ओपनर ने कोच गौतम पर लगाए गंभीर आरोपभारतीय टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा के साथ कोच गौतम गंभीर
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के तौर पर गौतम गंभीर के जिम्मेदारी संभालने के बाद से टीम इंडिया में काफी बदलाव आ गए हैं. टेस्ट टीम के तीन स्तंभ रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास की घोषणा कर दी है. गंभीर की नीति के कुछ लोग सहमत हैं तो कई ऐसे भी हैं जो उनकी जमकर आलोचना करते हैं. इसी लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व ओपनर सदागोपन रमेश का नाम भी शामिल हो गया है. उन्होंने कोच पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा वो उसी खिलाड़ी का समर्थन करते हैं जो उनको पसंद हैं.

गौतम गंभीर पिछले साल जुलाई में अपनी नियुक्ति के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं. उनके कोचिंग कार्यकाल में अब तक कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. उनके टीम के साथ जुड़ने के बाद शुरुआत में ज्यातर सीरीज के नतीजे नकारात्मक रहे. अच्छी बात ये रही कि हालिया इंग्लैंड टेस्ट सीरीज भारत ने 2-2 से बराबर किया. पूर्व भारतीय खिलाड़ी सदागोपन रमेश ने मुख्य कोच को लेकर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि कोच गंभीर उसी खिलाड़ी का समर्थन करते हैं जिसे वो पसंद करते हैं. रमेश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “वह उन खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं जिन्हें वह पसंद करते हैं लेकिन जिन्हें नहीं पसंद करते उन्हें पूरी तरह से छोड़ देते हैं.”

पूर्व भारतीय ओपनर ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर अलग राय दी है. “इंग्लैंड में ड्रॉ सीरीज एक बड़ी उपलब्धि के रूप में दिखती है केवल इसलिए क्योंकि हमने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन किया था. विदेशों में लगातार जीतने की शुरुआत विराट कोहली और रवि शास्त्री के तहत बहुत पहले हो चुकी थी. अब इंग्लैंड में सिर्फ ड्रॉ सीरीज को गंभीर के ट्रैक रिकॉर्ड में बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.”

रमेश ने भारत की एशिया कप टीम पर सवाल उठाते हुए कहा कि श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए चुना जाना चाहिए था. “गंभीर की सबसे बड़ी उपलब्धि चैंपियंस ट्रॉफी जीत है. श्रेयस अय्यर उस नतीजे के सबसे बड़े कारण थे. फिर भी श्रेयस अय्यर का समर्थन गंभीर नहीं कर रहे हैं. यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी, जो एक्स-फैक्टर हैं उनको सभी फॉर्मेट में खेलना चाहिए. उन्हें स्टैंडबाय में रखना एक खराब कदम है.”

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

वो जिसे पसंद नहीं करते उसे …पूर्व ओपनर ने कोच गौतम पर लगाए गंभीर आरोप



Source link