श्योपुर, कराहल में छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की मांग: गुर्जर महापंचायत में कूनो अभ्यारण्य से जुड़े गांवों की समस्याओं पर कार्रवाई की मांग – Sheopur News

श्योपुर, कराहल में छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की मांग:  गुर्जर महापंचायत में कूनो अभ्यारण्य से जुड़े गांवों की समस्याओं पर कार्रवाई की मांग – Sheopur News


सम्राट मिहिर भोज जयंती पर श्योपुर में गुर्जर महापंचायत हुई।

श्योपुर में शुक्रवार को सम्राट मिहिर भोज जयंती पर गुर्जर महापंचायत हुई। शिवपुरी रोड स्थित ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि रहे।

.

कूनो अभ्यारण्य से जुड़े गांवों की समस्याओं पर हुई चर्चा

महापंचायत में कूनो अभ्यारण्य से जुड़े गांवों की समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि वन विभाग समाज के लोगों की पुश्तैनी जमीनें और बाड़े अधिग्रहित कर उद्योगपतियों को लीज पर दे रहा है।

उन्होंने कहा कि पशुओं की मौत पर मुआवजा नहीं मिल रहा है। शिक्षा और रोजगार में उपेक्षा की जा रही है। धार्मिक स्थलों पर रोक लगाई गई है। सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

कराहल में छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की मांग

राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति ने कलेक्टर को 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें श्योपुर और कराहल में छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की मांग की गई है। 20 वन ग्रामों को राजस्व गांव घोषित करने, नवलपुरा-सीलोरी मार्ग पर पुल निर्माण और विजयपुर में गुर्जर धर्मशाला के लिए भूमि आवंटन की मांग भी शामिल है।

इस दौरान पक्के मकान और पशु शेड निर्माण और धार्मिक स्थलों से रोक हटाने की मांग की गई है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव दशरथ सिंह कंसाना और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर सहित जिले और प्रदेश भर से गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए।



Source link