हरदा में अगले दो दिन 5-5 घंटे बिजली कटौती: विद्युत कंपनी करेगी मेंटेनेंस; कई इलाके होंगे प्रभावित – Harda News

हरदा में अगले दो दिन 5-5 घंटे बिजली कटौती:  विद्युत कंपनी करेगी मेंटेनेंस; कई इलाके होंगे प्रभावित – Harda News



हरदा में 23 और 24 अगस्त को बिजली कटौती की घोषणा की गई है। 33/11 केवी हरदा शहर उपकेंद्र पर बोर अर्थिंग और निर्माण कार्य के कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

.

बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर राकेश सिलोरे ने बताया कि इस दौरान हरदा उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडर प्रभावित होंगे। इनमें इंदौर रोड, गुप्तेश्वर मंदिर, खेड़ीपूरा, रेलवे और कोर्ट फीडर शामिल हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में सिंधी कॉलोनी, विपट कॉलोनी, राजधानी कॉलोनी, ड्रीमलैंड कॉलोनी और ब्रजधाम कॉलोनी शामिल हैं। इसके अलावा रौनक बिहार, घंटाघर क्षेत्र, अभिषेक ग्रीन वैली, खेड़ीपुरा, मानपुरा और इमलीपुरा में भी बिजली नहीं रहेगी। बाहेती कॉलोनी, फाइल वार्ड, पीलियाखाल, कुलहरदा सिविल लाइन, खंडवा बायपास, सिविल लाइन, भवानी कुंज और कोर्ट परिसर भी प्रभावित होंगे।

मेंटेनेंस के दौरान तार, ट्रांसफॉर्मर और अन्य उपकरणों की जांच व मरम्मत की जाएगी। यह कार्य भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। कार्य समय से पहले पूरा होने पर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी। हालांकि तकनीकी कारणों से समय बढ़ सकता है। बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से जरूरी तैयारियां कर लें।



Source link