30 मामलों में 48 लाख की सहायता राशि स्वीकृत: छतरपुर में 3 दिन में हिट एंड रन मामलों में 5 परिवारों को मिले 10 लाख – Chhatarpur (MP) News

30 मामलों में 48 लाख की सहायता राशि स्वीकृत:  छतरपुर में 3 दिन में हिट एंड रन मामलों में 5 परिवारों को मिले 10 लाख – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर जिला प्रशासन ने हिट एंड रन दुर्घटनाओं के पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने पिछले तीन दिनों में पांच परिवारों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी है। जिले में अब तक 30 हिट एंड रन मामलों में कुल 48 लाख रुप

.

नियमानुसार, हिट एंड रन प्रकरणों में घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपए और मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। हाल ही में स्वीकृत प्रकरणों में इटवा सरकार मंदिर, गढ़ीमलहरा में कूरा बसोर की मृत्यु पर उनकी पत्नी प्यारीबाई को 2 लाख रुपए मिले। सौरा पहाड़ी, खजुराहो फोरलेन पर जयराम विश्वकर्मा की मृत्यु पर उनकी पत्नी कृष्णा को 2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई।

ग्राम निवारी में मोहनलाल कुशवाहा की मृत्यु पर उनकी पत्नी भूरी बाई को 2 लाख रुपए मिले। बड़ामलहरा में राकेश कुशवाहा की मृत्यु पर उनकी पत्नी रामप्यारी, बेटे देवराज और बेटी निशा को 2 लाख रुपए तीन हिस्सों में दिए गए। ग्राम हमा पुलिया में मुकेश अहिरवार की मृत्यु पर उनकी पत्नी रजनी को 2 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

प्रशासन की इस पहल से दुर्घटना पीड़ित परिवारों को राहत मिल रही है। साथ ही प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से लोगों का विश्वास भी बढ़ा है।



Source link