Asia Cup 2025 Playing XI: अब वो आ गए हैं …संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ेगा

Asia Cup 2025 Playing XI: अब वो आ गए हैं …संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ेगा


नई दिल्ली. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने एशिया कप टीम सलेक्शन के बाद साफ कर दिया कि शुभमन गिल के नाम पर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई. उनको बतौर उप कप्तान टीम में जगह देना ही थी क्योंकि पिछली बार जब वो खेले तो इसी जिम्मेदारी को निभा रहे थे. वो चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे तो अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी. इससे ये साफ हो गया कि एशिया कप में संजू सैमसन तीसरे ओपनर के तौर पर खेलते नजर आ सकते हैं.

शुभमन गिल के एशिया कप 2025 के लिए टीम में शामिल होने के साथ यह सवाल उठता है कि भारतीय टीम के लिए ओपनिंग कौन करेगा. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों ही रन बनाने और अच्छा टेम्पो बनाए रखने में काफी सफल रहे हैं. गिल के टीम में लौटने के साथ संभावना है कि उनमें से किसी एक को जगह छोड़नी पड़ सकती है. भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने कहा कि एशिया कप में गिल और अभिषेक ओपनिंग करेंगे.

रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “शुभमन टीम में वापस आ गए हैं, मुझे यकीन है कि वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे. व्यक्तिगत रूप से, मैं संजू सैमसन को टीम में देखना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है. बहुत आत्मविश्वासी व्यक्ति, बहुत अच्छे टीम मैन हैं. मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण बात है,”

उन्होंने आगे कहा, “संजू एक महान टीम मैन हैं, लेकिन यह टीम प्रबंधन के लिए एक बहुत अच्छी समस्या है. मेरी राय में, शायद संजू सैमसन बाहर बैठेंगे, हालांकि जैसा मैंने कहा, मैं उन्हें खेलते हुए और प्लेइंग इलेवन में देखना चाहूंगा. लेकिन शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा टीम के लिए ओपनिंग करेंगे.”

रहाणे ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को एक साथ खेलते देखने के लिए अपनी उत्सुकता भी व्यक्त की. “मैं वास्तव में इस एशिया कप में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को एक साथ गेंदबाजी करते देखने के लिए उत्साहित हूं. हम जसप्रीत बुमराह के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहते. हम सभी जानते हैं कि वह कितने खतरनाक हैं. अर्शदीप सिंह, बहुत आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं, गेंद को दोनों तरफ स्विंग कर सकते हैं. वह सीधे और वाइड यॉर्कर भी डाल सकते हैं,” रहाणे ने कहा.

उन्होंने कहा, “11वां खिलाड़ी विकेट पर निर्भर करेगा क्योंकि हम दुबई में खेल रहे हैं. विकेट और परिस्थितियों के आधार पर या तो वरुण चक्रवर्ती या हर्षित राणा होंगे,”

रहाणे की प्लेइंग इलेवन:

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती/हर्षित राणा



Source link