Last Updated:
MP NEET UG 2025 Result Success Story: मध्य प्रदेश के बालाघाट की एक बेटी अब डॉक्टर बनने जा रही है. खास बात ये कि गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ने वाली ये बेटी…
पहले ही राउंड में चयन
महदुली की रहने वाली बिटिया अब सरकारी कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनेगी. मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 18 अगस्त को एमपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. मध्य प्रदेश में 4343वीं रैंक हासिल करने वाली मुस्कान डोंगरे को शहडोल के बिरसा मुंडा कॉलेज में सीट अलॉट हुई है. मुस्कान की इस उपलब्धि पर परिजनों सहित ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है.
महदुली गांव में पहली बार कोई बेटी डॉक्टर बनने जा रही है. मुस्कान के माता-पिता अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं. मुस्कान ने चर्चा करते हुए बताया कि उनका सपना था कि वह डॉक्टर बनें, जिसकी प्रेरणा उनकी बुआ की बेटी यानी बड़ी बहन डॉ. रोशनी नागदेवे से मिली. बता दें कि मुस्कान के पिता पिता सरोज डोंगरे शिक्षक हैं. वहीं माता विमता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं. मुस्कान पहले से ही पढ़ने में होनहार रही है. उसने जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी से पढ़ाई पूरी की है.
बचपन का सपना होगा पूरा
मुस्कान ने बताया, सपना था कि वह डॉक्टर बने, जो अब पूरा होने जा रहा है. वह कहती है कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण आवश्यक है. कई बार नीट की तैयारी करते हुए हताश हो जाया करती थी तो परिवार से प्रोत्साहन मिलता था. तैयारी के लिए प्रेरित किया जाता था. मुस्कान अपनी इस सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुओं को देती हैं. मुस्कान की मां भावुक होते हुए कहती हैं कि उनकी बेटी डॉक्टर बनकर परिवार का नाम रोशन करेगी.