इंदौर में रात को बरसा आधा इंच पानी: सीजन की बारिश 19 इंच से ज्यादा, आज भी आसार – Indore News

इंदौर में रात को बरसा आधा इंच पानी:  सीजन की बारिश 19 इंच से ज्यादा, आज भी आसार – Indore News


इंदौर के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम को 15-20 मिनट तेज और फिर रिमझिम बारिश हुई। इस दौरान आधा इंच पानी बरसा। इसे मिलाकर इंदौर में अब तक 19 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी बारिश होने के आसार जताए हैं।

.

शुक्रवार सुबह से देर शाम तक घने बादल छाए रहे, बारिश के आसार भी बने, पर पानी नहीं बरसा, लेकिन शाम को तेज बारिश हुई। शुक्रवार को दिन का तापमान 26.9 (-1) डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 2 डिग्री कम है। रात का तापमान करीब एक हफ्ते से 22 (0) डिग्री बना हुआ है। शुक्रवार रात का तापमान भी इतना ही रहा। आज भी सुबह से मौसम में हल्की ठण्डक घुली हुई है और बादल छाए हैं।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक प्रदेश के ऊपर से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, उत्तरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इस वजह से शुक्रवार को कई जिलों में बारिश हुई। इसका असर इंदौर में कम रहा।

इंदौर के अगस्त माह का मौसम

तारीख दिन का तापमान रात का तापमान बारिश (मिमी में)
1 अगस्त 29.2 (+1) 23.2 (+1)
2 अगस्त 28.8 (0) 23 (+1) 1.2
3 अगस्त 29.8 (+1) 21.7 (0) 0.6
4 अगस्त 30.2 (+2) 22.3 (0) 1.4
5 अगस्त 31.0 (+3) 21 (-1)
6 अगस्त 31.1 (+3) 22 (0)
7 अगस्त 32.2 (+4) 22.2 (0)
8 अगस्त 30.8 (+3) 22.4 (0)
9 अगस्त 30.9 (+3) 22.6 (+1) 0.1
10 अगस्त 31.1 (+3) 22.0 (0)
11 अगस्त 30.2 (+2) 21.6 (-1)
12 अगस्त 28 (0) 22.6 (+1) 3.2
13 अगस्त 30.0 (+2) 21.5 (-1) 31.2
14 अगस्त 27.8 (-1) 23.6 (+2) 16.1
15 अगस्त 30.1 (+2) 22.4 (0) 8.1
16 अगस्त 28.1 (0) 23.2 (+1) 1.2
17 अगस्त 32.2 (+4) 24.1 (+2)
18 अगस्त 31.8 (+3) 22.8 (+1) 32.2
19 अगस्त 29 (+1) 22.5 (+1) 76.4
20 अगस्त 29.8 (+1) 22.3 (+1) 4.5
21 अगस्त 26.5 (-2) 22.2 (0) 9.4
22 अगस्त 26.9 (-2) 22 (0) 12



Source link