एक दिन में दूसरा तबादला: अनूपपुर के नए अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा का कटनी स्थानांतरण – Anuppur News

एक दिन में दूसरा तबादला:  अनूपपुर के नए अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा का कटनी स्थानांतरण – Anuppur News


मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासनिक विभाग ने अनूपपुर के अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। मिश्रा को अनूपपुर में पदभार ग्रहण करने के एक दिन बाद ही कटनी का अपर कलेक्टर बना दिया गया है।

.

राज्य प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी नीलांबर मिश्रा पन्ना से अनूपपुर स्थानांतरित हुए थे। उन्होंने दिलीप पांडे की जगह अनूपपुर के अपर कलेक्टर का पदभार संभाला था। प्रशासन ने अब उन्हें प्रशासकीय आधार पर अस्थाई रूप से कटनी का अपर कलेक्टर नियुक्त किया है।

मिश्रा इससे पहले सतना, उमरिया और सीधी जिलों में प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं। विभाग के आदेश के अनुसार, उनकी नई नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।



Source link