किसान पर गोली चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार: जमीन विवाद के चलते किया था हमला,चार माह से पुलिस को दे रहे थे चकमा – Gwalior News

किसान पर गोली चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार:  जमीन विवाद के चलते किया था हमला,चार माह से पुलिस को दे रहे थे चकमा – Gwalior News


ग्वालियर में जमीन विवाद के चलते किसान श्रीकृष्ण गुर्जर से मारपीट कर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को झांसी रोड पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया है। वे चार माह से पुलिस को चकमा दे रहे थे। पुलिस ने जैसे ही घेराबंदी की आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। अब

.

घटना चार माह पुरानी है। पिपरोली निवासी श्रीकृष्ण गुर्जर को मनोज गुर्जर और उसके भाई गोपाल गुर्जर ने पहले बंदूक की बट से पीटा और फिर फायरिंग कर दी। गोलियां घर पर निशान साधकर चलाई गई थीं। श्री कृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। तभी से पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही थी।

पुलिस को शुक्रवार रात दोनों हमलावरों के ग्वालियर आने का पता लगा। जिस पर झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने तत्काल घेराबंदी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घेरा तो दोनों हमलावरों ने भागने का प्रयास न करते हुए खुद झांसी रोड थाना पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया है। पुलिस जमीन विवाद के बारे में भी पूछताछ कर रही है कि यह कितना पुराना है और असल कहानी क्या है। पुलिस का कहना

झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि

चार माह पूर्व पिपरोली गांव में जमीनी विवाद पर श्रीकृष्ण गुर्जर से मनोज गुर्जर व गोपाल गुर्जर ने मारपीट कर फायरिंग की थी। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

QuoteImage



Source link