छतरपुर में 200 साल पुराना रियासत कालीन महल ढहा: इमारत में 2 स्कूल होते थे संचालित, प्रशासन ने किया खाली – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में 200 साल पुराना रियासत कालीन महल ढहा:  इमारत में 2 स्कूल होते थे संचालित, प्रशासन ने किया खाली – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर में तहसील के पास 200 साल पुराने रियासत कालीन महल का एक हिस्सा गिर गया। यह घटना शनिवार सुबह 6:55 बजे हुई। बरसात के कारण इमारत कमजोर हो गई थी। हादसे में आसपास के कई भवन भी क्षतिग्रस्त हुए। किसी को चोट नहीं आई।

.

महल में चल रहे थे 2 स्कूल महल में लाल बहादुर शास्त्री स्कूल और बुंदेलखंड स्कूल चल रहे थे। दोनों स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलते थे। इमारत का हिस्सा गिरने से पहले ही स्कूल खुलने वाला था। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

दोनों स्कूलों को खाली किया गया सूचना मिलने पर एसडीएम अखिल राठौर और सीएसपी अरुण कुमार सोनी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तुरंत दोनों स्कूल खाली करवा दिए। स्कूलों को अन्य जगह स्थानांतरित करने के आदेश दिए गए। एसडीएम ने कहा, अगर स्कूल प्रबंधन ऐसा नहीं करता, तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

इमारत गिरने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा, स्कूलों को इमारत खाली करने के निर्देश दिए

प्रत्यक्षदर्शी लखन दुबे ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण जर्जर इमारत में स्कूल चल रहे थे। एसडीएम ने नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी को इमारत गिराने और सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए। इमारत की स्थिति को देखकर आसपास के लोग डर और चिंता में हैं। अब प्रशासन इसे पूरी तरह गिराएगा।



Source link