जबलपुर में 7KM की दूरी 7 मिनट में होगी पूरी: आज गडकरी करेंगे लोकार्पण, 1100 करोड़ में बना एमपी का सबसे लंबा फ्लाईओवर – Jabalpur News

जबलपुर में 7KM की दूरी 7 मिनट में होगी पूरी:  आज गडकरी करेंगे लोकार्पण, 1100 करोड़ में बना एमपी का सबसे लंबा फ्लाईओवर – Jabalpur News


शुक्रवार रात को फ्लाईओवर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया।

जबलपुर में एमपी का सबसे लंबा फ्लाईओवर ब्रिज बनकर तैयार है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इसका लोकार्पण करेंगे।

.

फ्लाईओवर शुरू होने के बाद मदनमहल से दमोह नाका तक की 7 किलोमीटर की दूरी सात मिनट में ही पूरी हो सकेगी। अभी तक यह दूरी तय करने के लिए 45 मिनट का समय लगता था। फ्लाईओवर का लोकार्पण कार्यक्रम महानद्दा के पास होगा। शुक्रवार रात को ही फ्लाईओवर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजा दिया गया है।

3 तस्वीरों में देखिए ओवर ब्रिज

मदन महल रेलवे स्टेशन के ऊपर स्टे केबल ब्रिज बनाया गया है।

फ्लाईओवर ब्रिज में 3 लेन बनाई गई है।

फ्लाईओवर ब्रिज में 3 लेन बनाई गई है।

शुक्रवार रात्रि को फ्लाईओवर को नीली रंगों की लाइट से सजा दिया गया।

शुक्रवार रात्रि को फ्लाईओवर को नीली रंगों की लाइट से सजा दिया गया।

2019 में हुआ था भूमिपूजन साल 2019 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस फ्लाईओवर ब्रिज का भूमिपूजन किया था। केंद्र सरकार ने इसका निर्माण सेंट्रल रिजर्व फंड (CRF) से कराने का आदेश निर्णय लिया था। उस समय इसकी लागत 800 करोड़ रुपए थी जो बढ़कर करीब 1100 करोड़ हो गई। खास यह है कि सेंट्रल रिजर्व फंड से पहली बार किसी फ्लाईओवर के लिए इतनी राशि मिली थी।

ब्रिज से जुड़ी ये बातें भी जानिए…

1. निर्माण के दौरान फ्लाईओवर में आई थी दरार करीब 7 महीने पहले ब्रिज की रोटरी के समीप ऊपरी परत में क्रैक आने का मामला सामने आया था, जिसके बाद गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर जांच दल का गठन किया गया और दरारों का जांच दल ने निरीक्षण भी किया था।

2. लोकार्पण करने पहुंचे थे कांग्रेसी नेता कांग्रेस के कार्यकर्ता 2 माह पहले फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन करने मदन महल पहुंच गए थे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने पानी की बौछार कर कांग्रेसियों को रोक दिया था। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि लोक निर्माण मंत्री और जबलपुर सांसद के बीच चल रही खींचतान के कारण जनता के लिए फ्लाईओवर ब्रिज शुरू नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं।

कार्यक्रम के लिए एक विशाल डोम बनाया गया है।

कार्यक्रम के लिए एक विशाल डोम बनाया गया है।

भारत का सबसे लंबा फ्लाईओवर हैदराबाद में भले ही मप्र का सबसे लंबा फ्लाईओवर ओवरब्रिज जबलपुर में बनकर तैयार हो रहा है, लेकिन देश का सबसे लंबा फ्लाईओवर ओवरब्रिज हैदराबाद में है। यह ब्रिज 2022 में बनकर तैयार हुआ विश्वेश्वरैया फ्लाईओवर ब्रिज की लंबाई 11.6 किलोमीटर है।

यह खबर भी पढ़ें… फ्लाई ओवर के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस का विरोध

कांग्रेसी कार्यक्रम स्थल छोटी लाइन पहुंचे, बैरिकेड तोड़े और धरना दिया था।

कांग्रेसी कार्यक्रम स्थल छोटी लाइन पहुंचे, बैरिकेड तोड़े और धरना दिया था।

जबलपुर में प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के लोकार्पण के पहले कांग्रेस एक बार फिर हमलावर हो गई है। इस बार मुद्दा जनता की परेशानी है। फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह के लिए शहर की मुख्य सड़क पर मंच बनाया गया है। कांग्रेस को इससे एतराज है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link