भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर 25 अगस्त को जबलपुर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर भाजपा और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नड्डा दो दिन तक शहर में रहेंगे और भा
.
नड्डा दोपहर 12 बजे विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली से जबलपुर आएंगे। सोमवार दोपहर 12.45 बजे रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3.10 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पीपीपी मॉडल पर प्रदेश में चार नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए एमओयू साइन करेंगे। जबलपुर जेपी नड्डा की ससुराल भी है, जिसके चलते कुछ देर के लिए वो सिविल लाइन स्थित आवास पर जाकर परिवार वालों से मुलाकात करेगें।