पहली खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मप्र के खिलाड़ी छाए।
डल झील पर पहली बार आयोजित खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों परचम लहरा दिया। 21 से 23 अगस्त तक चली प्रतियोगिता में एमपी के खिलाड़ियों ने कुल 18 पदक (10 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य) जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की। उड़ीसा
.
आखिरी दिन जीते 11 पदक
चैंपियनशिप के अंतिम दिन शनिवार को मध्यप्रदेश की केनो स्लालम और रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 स्वर्ण, 2 रजत व 3 कांस्य सहित 11 पदक अपने नाम किए।
मध्य प्रदेश ने प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की।
इन्होंने जीते पदक
- हितेश ने पुरुष वर्ग केनो स्लालम K-1 में स्वर्ण
- पल्लवी जगताप ने महिला वर्ग केनो स्लालम C-1 में स्वर्ण
- शिखा चौहान ने महिला वर्ग केनो स्लालम K-1 में स्वर्ण
- ध्रुवराज ने पुरुष वर्ग केनो स्लालम C-1 में स्वर्ण
- मनीषा दागी और जिज्ञासा रेंगर ने रोइंग डबल स्कल ओपन वेट में स्वर्ण
- रुकमनी दांगी और संतोष ने महिला वर्ग डबल स्कल में स्वर्ण
- देवराज रावत और हर्ष प्रताप सिंह जाट ने पुरुष वर्ग काक्सलेस पेयर में रजत
- दीपिका दीमर और प्रगति शर्मा ने महिला वर्ग C-2 (500 मी.) में रजत
- वंश साहू और प्रियंका ने महिला वर्ग डबल स्कल ओपन वेट में कांस्य
- डाली विश्नोई, नीलू वर्मा, माध्वी जाट और रुकमनी दांगी ने महिला K-4 (500 मी.) में कांस्य
- धीरज वर्मा, बंटू सेंधाव, हर्ष तोमर और अक्षय यादव ने पुरुष काक्सलेस-4 इवेंट में कांस्य
खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई
प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने चैंपियन बने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, “मध्यप्रदेश की बेटियों और बेटों ने जल क्रीड़ा के इस महाकुंभ में स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। यह न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। खेल संचालक राकेश गुप्ता ने भी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।