India vs Pakistan Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में 14 सितंबर को मुकाबला होने वाला है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों टीमें पहली बार क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगी. पहलगाम हमले में निर्दोष भारतीय नागरिकों की आतंकियों ने हत्या कर दी थी. उसके बाद भारतीय सेना ने जोरदार हमला करते हुए पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को तहस-नहस कर दिया था. दोनों देशों के बीच तनाव के माहौल को देखते हुए ऐसी संभावना थी कि मैच नहीं होगा, लेकिन भारत सरकार ने मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में टीम को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की इजाजत दे दी है.
मैच नहीं देखेंगे मनोज तिवारी
सरकार द्वारा टीम को इजाजत दिए जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर भी फैंस की नाराजगी मुकाबले को देखी जा रही है. इस मैच के बायकॉट को लेकर ट्रेंड चलाया जा रहा है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भी इस पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि हर कोई पहलगाम में मारे गए निर्दोष नागरिकों को भूल गया है. उन्होने कहा कि वह इस मुकाबले को नहीं देखेंगे. वह मैच के होने से भी हैरान हैं.
मनोज तिवारी ने क्या कहा?
एएनआई से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, ”मैं थोड़ा हैरान हूं कि यह मैच होने जा रहा है. पहलगाम हमले के बाद और उसके बाद जो युद्ध हुआ, बहुत बातें हो रही थीं कि इस बार हम करारा जवाब देंगे. इसके बावजूद कुछ महीनों बाद सब कुछ भुला दिया गया है. मुझे यह मानना मुश्किल लगता है कि यह मैच हो रहा है और एक इंसान की जान की कीमत शून्य हो सकती है.”
ये भी पढ़ें: अब ड्रीम 11 का क्या होगा? टीम इंडिया की जर्सी से हो सकती है छुट्टी…बड़े एक्शन के मूड में BCCI
‘एक इंसान की जान की कीमत…’
मनोज तिवारी ने आगे कहा कि खेल से ज्यादा इंसानी जिंदगी की कीमत होनी चाहिए और उन्होंने साफ कर दिया कि वह यह मैच बिल्कुल भी नहीं देखेंगे. मनोज तिवारी ने कहा, ”पाकिस्तान के साथ खेलकर वे क्या हासिल करना चाहते हैं? एक इंसान की जान की कीमत खेल से ज्यादा होनी चाहिए. मेरे मैच देखने का तो सवाल ही नहीं उठता.”
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल को अपना हीरो मानता है ये विस्फोटक बल्लेबाज, सफेद जर्सी में रनों की बारिश करने के लिए भरी हुंकार
सरकार का रुख
भारतीय सरकार पाकिस्तान के साथ किसी भी द्विपक्षीय खेल संबंध को लेकर सख्त रही है. हालांकि, यह प्रतिबंध मल्टीनेशनल टूर्नामेंटों पर लागू नहीं होता है, जैसे कि विश्व कप और ओलंपिक. इन टूर्नामेंटों में दोनों देश अंतरराष्ट्रीय शासी निकायों के अधिकार क्षेत्र में भाग लेते हैं. ये टूर्नामेंट तटस्थ या तीसरे पक्ष के स्थानों पर आयोजित होते हैं, जिससे कोई भी सीधा द्विपक्षीय समझौता नहीं होता और एक राजनीतिक रूप से तटस्थ माहौल बना रहता है.