पोला में बैलों को रंग-बिरंगा सजाकर किया पूजन: बालाघाट में आखर मैदान में कराई दौड़, कल मनाएंगे मारबत – Balaghat (Madhya Pradesh) News

पोला में बैलों को रंग-बिरंगा सजाकर किया पूजन:  बालाघाट में आखर मैदान में कराई दौड़, कल मनाएंगे मारबत – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट जिले में शनिवार को पोला पर्व धूमधाम से मनाया गया। महाराष्ट्र से सटे होने के कारण यहां यह त्योहार महाराष्ट्र की तरह ही मनाया जाता है।

.

गायखुरी, बगदर्रा, कोसमी और वारासिवनी के जयस्तंभ चौक पर किसान अपनी बैल जोड़ियों को सजाकर पहुंचे। सामूहिक पूजन के बाद पटाखों की आवाज से बैलों की दौड़ कराई गई।

किसान रामप्रसाद के अनुसार, पोला के दिन बैलों से कोई काम नहीं लिया जाता। उनके गले की रस्सी निकाल दी जाती है। बैलों की तेल से मालिश की जाती है। फिर उन्हें नहलाकर रंग-बिरंगे कपड़ों और आभूषणों से सजाया जाता है। हिंदू परिवारों में पशुधन को भोग लगाने के लिए विशेष पकवान बनाए जाते हैं।

गायखुरी निवासी योगेश बिसेन ने बताया कि बैल किसान के सबसे अच्छे साथी होते हैं। पोला पर्व तक खेती का काम समाप्त हो जाता है। इस दिन कृषक परिवार बैलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

रविवार को पोला पर्व के बाद मारबत पर्व मनाया जाएगा। इसमें बुराई के प्रतीक मारबत का निर्माण कर उसे शहर में घुमाया जाएगा। कई घरों में मिट्टी की मारबत बनाकर गांव की सीमा से बाहर ले जाकर उसका विसर्जन किया जाएगा। यह परंपरा वर्षों पुरानी है। समय के साथ इसका स्वरूप बदला है, लेकिन आज भी यह परंपरा जारी है।

तस्वीरों में देखिए पोला पर्व



Source link