पोला शनिचरी अमावस्या पर नर्मदा में आस्था की डुबकी: नर्मदापुरम में सैकड़ों लोगों ने स्नान करने पहुंचे, शनि मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ – narmadapuram (hoshangabad) News

पोला शनिचरी अमावस्या पर नर्मदा में आस्था की डुबकी:  नर्मदापुरम में सैकड़ों लोगों ने स्नान करने पहुंचे, शनि मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ – narmadapuram (hoshangabad) News

सेठानी घाट पर श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे।

नर्मदापुरम में शनिचरी पोला अमावस्या के अवसर पर सैकड़ों लोगों ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालु सेठानी घाट समेत अन्य घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए।

.

सुबह से स्नान का सिलसिला जारी है। नर्मदापुरम के अलावा इटारसी, बैतूल, भोपाल, विदिशा, रायसेन समेत अन्य शहरों से श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे।

स्नान के बाद घाट पर पूजन पाठ, सत्यनारायण भगवान की कथा की। शनिवार के दिन अमावस्या आने से शनि मंदिर में भी श्रद्धालु शनि देव का पूजन करने पहुंचे।

जलस्तर बढ़ा, सुरक्षा में कर्मचारी तैनात

तवा डैम के गेट खुले होने से नर्मदा नदी का जलस्तर सामान्य से करीब 7,8 फीट ऊपर है। घाट पर सुरक्षा के लिए होमगार्ड, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

नदी के जलस्तर बढ़ने से सुरक्षा में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

नदी के जलस्तर बढ़ने से सुरक्षा में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

बैलों की होगी पूजन , दुकानें लगी

पोला अमावस्या पर ग्रामीण किसान अपने बैलों की पूजा करते हैं। वे बैलों को सजाकर गांव में झांकी निकालते हैं। इसके अलावा मिट्ठी से बने बैल जोड़ की घरों में भी पूजन होगी। बाजार में मिट्टी से बने बैलों की दुकानें लगी हैं।

बाजार में मिट्टी के बेलों की दुकानें लगी है।

बाजार में मिट्टी के बेलों की दुकानें लगी है।

Source link