बैठक में 150 से ज्यादा लोग शामिल हुए।
बड़वानी में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसपी जगदीश डावर के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं।
.
शहर कोतवाली में शनिवार शाम को हुई बैठक में एएसपी धीरज बब्बर, एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान और कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह मौजूद रहे। बैठक में गणेश पंडाल समिति, झांकी समिति के पदाधिकारी और कई समाज के करीब 150 लोगों ने हिस्सा लिया।
बैठक में निर्देशों की जानकारी देते प्रशासनिक अधिकारी।
अधिकारियों ने गणेश उत्सव, ईद मिलादुन्नबी और डोल ग्यारस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर चर्चा की। समिति के सदस्यों को यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और विद्युत व्यवस्था की जानकारी दी गई। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमन और साफ-सफाई से जुड़े नियमों की भी जानकारी साझा की गई।
बैठक में नायब तहसीलदार बाबूसिंह निनामा, नपा सीएमओ सोनाली शर्मा, यातायात प्रभारी विनोदसिंह बघेल और एमपीईबी के जेआर गंगराडे उपस्थित थे। नगर व ग्राम रक्षा समिति के सदस्य और कोतवाली स्टाफ भी मौजूद रहा। सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।