Last Updated:
Bhopal News: भोपाल के खानूगांव में 8 करोड़ की लागत से एक आधुनिक वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर बन रहा है. यह सेंटर खासतौर पर रोइंग के लिए तैयार किया जा रहा है.
भोपाल के बड़े तालाब किनारे बनने वाले इस स्टेट ऑफ द आर्ट वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर को प्रमुख रूप से रोइंग के लिए तैयार किया जाएगा. इस नए वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर के बनते ही बोट क्लब स्थित पुरानी रोइंग एकेडमी को भी खानूगांव शिफ्ट किया जाएगा. समझिए इस सेंटर के बनने के बाद कैसे बदलेगा वॉटर स्पोर्ट्स का कल्चर.
तालों से घिरे भोपाल में बड़े और छोटे मिलकर कुल 14 तालाब हैं. इनमें भोपाल की जान कहे जाने वाला बड़े तालाब सबसे महत्वपूर्ण है. अभी बड़े तालाब किनारे बोट क्लब में रोइंग एकेडमी स्थित है, जहां अभी सुविधाओं का अभाव है पर रोइंग के लिए खानूगांव में 5500 वर्गफिट में बनने जा रहे नए वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर से एमपी देश में वॉटर स्पोर्ट्स हब बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर पाएगा.
2026 में नेशनल टूर्नामेंट होस्ट करेगा नया वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर
राजधानी भोपाल मॉडर्न वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर बनने के बाद साल 2026 में कई नेशनल और इंटरनेशनल रोइंग टूर्नामेंट होस्ट करेगा, जो एमपी को वॉटर स्पोर्ट्स में एक नई पहचान दिलाएगा. जहां अभी राजधानी भोपाल के बोट क्लब में रोइंग और सेलिंग की एकेडमी आस-पास ही संचलित होती है. जहां तेज हवा के चलते रोइंग की प्रैक्टिस में परेशानी आती है लेकिन खानूगांव में बोट क्लब के मुकाबले शांत हवा का वतावरण अभ्यास में मदद करेगा.
जिम और मॉडर्न सुविधाओं से लैस होगा नया वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर
भोपाल के खानूगांव में बनने वाले एमपी के नए वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में प्लेयर्स के लिए सभी मॉडर्न सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. इस नए वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में वर्ल्ड क्लास जिम, चेंजिंग रूम, हाॅल, बोट रूम, मीटिंग रूम, ऑफिस, वॉशरूम मौजूद होंगे. इसके साथ ही यहां 100 से 150 बोट्स रखने वाला स्टोरेज रूम का भी निर्माण होगा, जिससे बोट्स ज्यादा अच्छे ढंग से सुरक्षित रहेंगी.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें