लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना टीम नवंबर में केरल आएगी: ग्रीनफील्ड स्टेडियम में प्रदर्शनी मैच, फुटबॉल विकास कार्यक्रमों में भी एएफए मदद करेगा

लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना टीम नवंबर में केरल आएगी:  ग्रीनफील्ड स्टेडियम में प्रदर्शनी मैच, फुटबॉल विकास कार्यक्रमों में भी एएफए मदद करेगा


  • Hindi News
  • Sports
  • Lionel Messi And Argentina Football Team To Play Exhibition Match In Kerala, November 2025

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जेँटीना ने 2022 में कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी और वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 10 से 18 नवंबर 2025 के बीच केरल का दौरा करेगी। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। मेसी और उनकी टीम तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में एक प्रदर्शनी मैच खेलेंगे। इस आयोजन को केरल सरकार और रिपोर्लर ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड मिलकर आयोजित कर रहे हैं। पहले खबरें आई थी, कि एएफए ने मना कर दिया है पहले खबरें आई थी कि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने भारत के दौरे पर आने से मना कर दिया है। मई 2025 में कुछ खबरों में दावा किया गया था कि फीफा के अंतरराष्ट्रीय मैच कैलेंडर के कारण अर्जेंटीना टीम केरल नहीं आएगी। लेकिन रिपोर्लर टीवी के प्रबंध निदेशक और संपादक एंटो ऑगस्टाइन ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा,’एएफए ने कोई रद्दीकरण नहीं किया है। तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, और हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे भ्रामक खबरें न फैलाएं।’

केरल के फुटबॉल प्रेमी अर्जेँटीना को सपोर्ट करते हैं केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहमान ने फेसबुक पर इसकी घोषणा करते हुए कहा,’केरल के फुटबॉल प्रशंसकों का प्यार और समर्थन अर्जेंटीना की टीम के लिए अद्भुत रहा है। अर्जेंटीना की टीम अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए उत्साहित है। शुरुआत में इस दौरे के लिए भारी खर्च की चिंता थी, लेकिन केरल सरकार ने एएफए को न्योता भेजा। ऑनलाइन चर्चाओं के बाद, एएफए ने केरल के साथ फुटबॉल विकास कार्यक्रमों के लिए सहयोग करने में भी रुचि दिखाई।

मेसी और अर्जेंटीना ने इससे पहले 2011 में कोलकाता में एक फ्रेंडली मैच खेला था, 2025 का दौरा 14 सालों में उनका पहला भारत दौरा होगा

मेसी और अर्जेंटीना ने इससे पहले 2011 में कोलकाता में एक फ्रेंडली मैच खेला था, 2025 का दौरा 14 सालों में उनका पहला भारत दौरा होगा

प्रदर्शनी मैच 2026 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण अर्जेंटीना की टीम 5 सितंबर को वेनेजुएला और 10 सितंबर को इक्वाडोर के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद सीधे केरल आएगी। ग्रीनफील्ड स्टेडियम में होने वाला यह प्रदर्शनी मैच 2026 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अर्जेंटीना के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस दौरे से केरल में फुटबॉल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। एएफए के साथ सहयोग से राज्य में जमीनी स्तर पर फुटबॉल विकास, प्रशिक्षण शिविर और प्रतिभा खोज जैसे कार्यक्रम शुरू हो सकते हैं, जो लंबे समय तक प्रभाव छोड़ेंगे।

_____________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

एशियन शूटिंग- एलावेनिल ने रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता:जूनियर विमेंस टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड अपने नाम किया

भारत की दो बार की ओलिंपियन एलावेनिल वलारिवन ने कजाकिस्तान के शिमकेंट शूटिंग प्लाजा में आयोजित 16वें एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप के पांचवें दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वहीं, जूनियर महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड अपने नाम किया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link