शाजापुर में 574 छात्रों ने बनाए मिट्टी के गणेश: टीचर बोले-इको फ्रेंडली त्योहार का संदेश, मिट्टी की प्रतिमाओं से स्थानीय कला को मिलेगा बढ़ावा – shajapur (MP) News

शाजापुर में 574 छात्रों ने बनाए मिट्टी के गणेश:  टीचर बोले-इको फ्रेंडली त्योहार का संदेश, मिट्टी की प्रतिमाओं से स्थानीय कला को मिलेगा बढ़ावा – shajapur (MP) News


शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल दुपाड़ा में पर्यावरण संरक्षण के लिए खास कार्यक्रम हुआ।

शाजापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल दुपाड़ा में पर्यावरण संरक्षण के लिए खास कार्यक्रम हुआ। शुभेच्छा फाउंडेशन के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में 574 विद्यार्थियों ने मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाईं।

.

बच्चों ने बनाईं 78 गणेश प्रतिमाएं

कार्यक्रम में शुभेच्छा फाउंडेशन की बिंदु ठोंमरे और पर्यावरणविद् जितेंद्र ठोंमरे ने इकोक्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को मिट्टी से प्रतिमा बनाने की विधि सिखाई। छात्रों ने मिलकर 78 सुंदर प्रतिमाएं तैयार कीं।

प्राचार्य सिद्दीकी ने विद्यार्थियों से इस परंपरा को घरों तक ले जाने की अपील की। वरिष्ठ शिक्षक आशीष जोशी ने बताया कि मिट्टी की प्रतिमाओं को पुराने बर्तनों में सिंदूर, बेलपत्र और बीजों के साथ विसर्जित करने से पौधारोपण को बढ़ावा मिलता है।

इस कार्यक्रम में 574 विद्यार्थियों ने मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाईं।

टीचर बोले- मिट्टी की प्रतिमाओं से स्थानीय कला को बढ़ावा मिलता है

शिक्षक जगदीश चंद्रपाल ने चीन से आयातित रासायनिक मूर्तियों के नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाओं से स्थानीय कला को बढ़ावा मिलता है और विसर्जन के बाद पौधे भी उगते हैं।

बच्चों ने इको फ्रेंडली गणेश बनाकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

बच्चों ने इको फ्रेंडली गणेश बनाकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

शुभेच्छा फाउंडेशन जिले भर के विद्यालयों में इको-फ्रेंडली गणेश बनाने की मुहिम चला रहा है। कार्यक्रम का संचालन जगदीश चंद्रपाल ने किया और आभार अखिलेश सोनी ने व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।



Source link