सिंधी बस्ती में युवाओं ने भरे थे गड्ढे: कांग्रेस के मौन प्रदर्शन के अगले दिन लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया काम – Burhanpur (MP) News

सिंधी बस्ती में युवाओं ने भरे थे गड्ढे:  कांग्रेस के मौन प्रदर्शन के अगले दिन लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया काम – Burhanpur (MP) News


शहर की खराब सड़कों को लेकर आमजन में आक्रोश दिखाई दे रहा है। शुक्रवार दोपहर को सिंधी बस्ती चौराहे पर क्षेत्र के कुछ युवाओं ने खुद चूरी, गिट्टी और मुरूम से गड्ढे भरने का प्रयास किया था।

.

वहीं शाम 5.30 बजे कांग्रेस नेताओं ने लोगों के साथ मिलकर मौन प्रदर्शन किया और अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर सड़क की बदहाली पर विरोध जताया। अब उस विरोध का असर दिखाई देने लगा है, PWD विभाग ने गड्ढे भरने के लिए काम शुरू कर दिया है।

छात्रा की मौत के बाद बढ़ा आक्रोश दरअसल, कुछ दिन पहले कक्षा 11वीं की छात्रा कीर्ति सूर्यवंशी को बिटिया रोड पर एक ट्राले ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल छात्रा उपचार के दौरान दो दिन बाद मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि खराब सड़क की वजह से बेटी की जान गई। इसके अलावा इस मार्ग से भारी वाहनों के गुजरने के कारण रोड की स्थिति और खराब हो गई थी। इसके चलते आमजन ने बड़े वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाने और रोड सुधार की मांग लगातार की।

गड्ढे भरने के लिए विभाग ने टीम को भेजा

विधायक ने ली बैठक सड़क ठीक करने के दिए निर्देश लगातार विरोध करने के बाद बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस भी जागीं। शुक्रवार शाम अफसरों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ रोड की स्थिति पर चर्चा की और तीन से चार दिन में सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मरम्मत के लिए 2.29 करोड़ स्वीकृत विधायक ने बताया कि मप्र-महाराष्ट्र सीमा तक 8.65 किलोमीटर सीमेंट कांक्रीट रोड का निर्माण 54.13 करोड़ की लागत से किया जाएगा और इसकी प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। तब तक रोड की मरम्मत के लिए 2.29 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मरम्मत का काम शुरू किया गया था, लेकिन लापरवाही की शिकायतें सामने आने पर अफसरों से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई की बात भी कही गई। इस दौरान विधायक ने रोड का निरीक्षण भी किया।



Source link