सीधी 10 दिन बाद मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। जिले में शनिवार तड़के सुबह 4 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। रामपुर नैकिन, चुरहट और मझौली सहित पूरे जिले में दोपहर तक बारिश जारी रही।
.
10 दिन की उमस और गर्मी के बाद हुई इस बारिश ने किसानों को राहत दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की उम्मीद जताई है।
सहायक संचालक कृषि सीधी, डॉ. राजेश सिंह के अनुसार यह बारिश समय पर हुई है। खरीफ फसलें विकास के मध्य चरण में थीं और नमी की कमी से प्रभावित हो रही थीं। इस बारिश से फसल उत्पादन में वृद्धि की संभावना है।
वर्तमान में खेतों में सोयाबीन, धान, मक्का और अरहर की फसलें खड़ी हैं। सोयाबीन को नमी की आवश्यकता है। धान की रोपाई वाले खेतों को पानी की जरूरत थी। मक्का और अरहर की फसलें भी नमी मिलने से तेजी से विकसित होंगी।
शहरी क्षेत्रों में बारिश से आवागमन में कुछ परेशानी हुई। लेकिन गांवों में किसानों के चेहरों पर खुशी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे किसानों को बंपर उत्पादन की उम्मीद बंधी है।