Home Vastu Tips: स्नान करने से शरीर और मन शुद्ध होता है. लेकिन, नहाने के बाद कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए. क्योंकि इन कामों से सूर्य, चंद्र और राहु जैसे ग्रहों से अशुभ फल मिलते हैं.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र जीवन का अहम हिस्सा है. मान्यता है कि इसका पालन घर में सुख-समृद्धि को बढ़ाता है. वास्तु शास्त्र में कई सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें नियमित रूप से करने पर हर व्यक्ति सुखी जीवन जी सकता है. अगर इनका पालन नहीं किया जाए, तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अक्सर दिनचर्या में हम कुछ ऐसे काम भी कर देते हैं, जो गलत होते हैं. पर जानकारी नहीं होने के कारण वो हमारी आदत बन जाते हैं. इससे वास्तु दोष लगता है और आर्थिक तंगी आ सकती है.
इन्हीं में से एक है स्नान. मान्यता है कि स्नान करने से न केवल शरीर शुद्ध होता है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है. किसी भी शुभ कार्य करने से पहले स्नान करना आवश्यक माना गया है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, नहाने के बाद कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए. वास्तु शास्त्र में इन कार्यों को अशुभ माना गया है. कहा गया कि इनसे राहु-केतु की अशुभ दृस्टि जातक पर पड़ सकती है. इन कामों से दुर्भाग्य को न्योता मिलता है. धन हानि हो सकती है. आप बीमारी की चपेट में आ सकते हैं.
स्नान के तुरंत बाद भूल से भी न करें ये काम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नहाने के तुरंत बाद शीशे के सामने जाना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे मानसिक अशांति हो सकती है. आपकी तरक्की रुक सकती है. खासकर यह चंद्रमा और शुक्र ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ा सकता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी चप्पल पहनकर स्नान नहीं करना चाहिए. इससे राहु और केतु की अशुभ दृस्टि पड़ती है. हमेशा नहाने से पहले चप्पल उतार दें.
वास्तु शास्त्र में कहा गया कि नहाने के बाद तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए. जैसे मांसाहार, लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार, इससे राहु और केतु का नकारात्मक प्रभाव प्रबल हो जाता है.
नहाने के बाद तुरंत सोना अनुचित माना जाता है. खासकर अगर आप उत्तर दिशा में सिर करके सोते हैं. इससे आपकी ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है. चंद्रमा व गुरु ग्रह के नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं. स्नान के बाद कुछ समय ध्यान या प्राणायाम करें, फिर दक्षिण दिशा में सिर करके विश्राम लें.
वास्तु के अनुसार, नहाने के बाद झाड़ू लगाना या सफाई करना अशुभ माना जाता है. स्नान के बाद आपकी आध्यात्मिक ऊर्जा उच्च होती है. झाड़ू लगाने से यह ऊर्जा नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है. इससे घर में सकारात्मकता कम हो सकती है. शनि ग्रह के दोष बढ़ सकते हैं. सफाई का काम स्नान से पहले करें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Vastu Tips: नहाने के बाद शीशे के सामने खड़े होते हैं? भूलकर न करें ये 5 काम
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.