ऑस्ट्रेलिया ने वनडे इतिहास की दूसरी बड़ी जीत दर्ज की, SA को 276 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे इतिहास की दूसरी बड़ी जीत दर्ज की, SA को 276 रन से हराया


Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम वनडे में साउथ अफ्रीका को 276 रन से हरा दिया. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है. ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जीत नीदरलैंड्स के खिलाफ आई थी जब उसने 309 रन से इस…और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे इतिहास की दूसरी बड़ी जीत दर्ज की, SA को 276 रन से हरायाऑस्ट्रेलिया ने वनडे इतिहास की दूसरी बड़ी जीत दर्ज की.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने अपने वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. मेजबान टीम ने सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में साउथ अफ्रीका को 276 रन से हरा दिया. आखिरी वनडे जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी लाज बचा ली.वह क्लीनस्वीप होने से बच गया. क्योंकि साउथ अफ्रीका ने शुरुआती दोनों वनडे जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका था. साउथ अफ्रीका की वनडे इतिहास की यह सबसे बड़ी हार है. इससे पहले उसे भारत ने साल 2023 में 243 रन से हराया था जो उसकी सबसे बड़ी हार थी लेकिन अब इसपर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमा लिया है.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 431 रन बनाए. ओपनर ट्रेविस हेड (Travis Head) ने 103 गेंदों पर 142 रन की पारी खेली जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल थे जबकि कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने 106 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली. मार्श ने अपनी शतकीय पारी में 6 चौके और 5 छक्के जड़े. कैमरन ग्रीन 55 गेंदों पर 118 रन बनाकर नाबाद रहे.उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के जड़े. विकेटकीपर एलेक्स कैरी 37 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद लौटे.कैरी ने 7 चौके उड़ाए. ऑस्ट्रेलिया की वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था. ऑस्ट्रेलिया का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर 436 रन का है जो उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही बनाया था.

AUS vs SA 3rd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 276 रन से हराया, कोनली ने खोला ‘पंजा’

साउथ अफ्रीका के लिए ब्रेविस ने खेली सबसे ज्यादा 49 रन की पारी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से रखे गए 432 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने साउथ अफ्रीका की बैटिंग ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. साउथ अफ्रीका की ओर से कोई भी बल्लेबाज एक अर्धशतक तक नहीं जड़ सका. उसकी ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे अधिक 49 रन की पारी खेली. ब्रेविस ने 28 गेंदों पर 5 छक्के और 2 चौके लगाए. टोनी डी जोर्जी 30 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए वहीं कप्तान टेंबा बावुमा ने 19 रन का योगदान दिया. कॉर्बिन बॉश 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. साउथ अफ्रीका की टीम 24.5 ओवर में 155 रन पर ढेर हो गई.

कैमरून ग्रीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में ठोका शतक

22 साल के कोनली ने लिए 5 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से 22 साल के स्पिन गेंदबाज कूपर कोनली ने शानदार गेंदबाजी की. कोनली ने 6 ओवर में 22 रन देकर साउथ अफ्रीका के 5 बल्लेबाजों को आउट किया. जेवियर बार्टलेट और सीन एबट ने दो दो विकेट चटकाए वहीं एक विकेट एडम जांपा के नाम रहा. कोनली ने टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मूल्डर, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज के विकेट चटकाए.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे इतिहास की दूसरी बड़ी जीत दर्ज की, SA को 276 रन से हराया



Source link