शोभायात्रा में ज्योति सिर पर रखकर चलती महिलाएं।
टीकमगढ़ में सिंधी समाज ने श्री झूलेलाल साई के चालिहा पर्व का समापन किया। रविवार रात समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। यात्रा श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी धर्मशाला से शुरू हुई।
.
सिंधी समाज की महिलाएं श्री बहराणा साहिब (ज्योति) को सिर पर रखकर चलीं। कुछ महिलाएं ई-रिक्शा में भी शामिल हुईं। यात्रा लुकमान चौराहा, जवाहर चौराहा, कटरा बाजार और हवेली रोड से होते हुए महेंद्र सागर तालाब पहुंची। रात 9 बजे तालाब के घाट पर श्रद्धालुओं ने ज्योति का पूजन किया। इसके बाद ज्योति विसर्जन कर भगवान झूलेलाल से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
सिर पर ज्योति लेकर चलती सिंधी महिलाएं।
समाज के अध्यक्ष दीपक रामचंदानी ने बताया कि चालिहा पर्व भगवान श्री झूलेलाल के अवतरण के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व 16 जुलाई से शुरू हुआ था। 40 दिनों तक अखंड ज्योत जलाकर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष दीपक रामचंदानी, गब्बर खत्री, सोनू गुरनानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।
शोभायात्रा की अन्य तस्वीरें…

