बड़वानी में ऊपरी बांधों से नर्मदा में जल निकासी जारी है। रविवार सुबह 9.30 बजे राजघाट-कुकरा में बैकवाटर का स्तर 133.30 मीटर तक पहुंच गया। पिछले 48 घंटों में बैकवाटर में डेढ़ मीटर से अधिक की वृद्धि हुई है। इससे राजघाट परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। क
.
जिले में वर्षा का क्रम जारी है। पिछले 24 घंटों में निवाली में सर्वाधिक 1.12 इंच वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान जिले में औसत 0.37 इंच वर्षा हुई। विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा का विवरण इस प्रकार है – बड़वानी में 0.15 इंच, पाटी में 0.14 इंच, अंजड में 0.13 इंच, ठीकरी में 0.16 इंच, सेंधवा में 0.23 इंच, चाचरियापाटी में 0.66 इंच, वरला में 0.08 इंच और पानसेमल में 1.0 इंच।
भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार, वर्तमान तक की कुल वर्षा का आंकड़ा इस प्रकार है – सेंधवा में सर्वाधिक 25.79 इंच, निवाली में 28.0 इंच, वरला में 21.73 इंच, पानसेमल में 19.40 इंच, ठीकरी में 17.61 इंच, बड़वानी में 16.93 इंच, राजपुर में 14.06 इंच, अंजड़ में 12.76 इंच और पाटी में 9.82 इंच। जिले में औसत वर्षा 18.70 इंच दर्ज की गई है।
गत वर्ष इसी समय जिले में 20.74 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी। तब निवाली और चाचरियापाटी में सर्वाधिक 32 इंच वर्षा हुई थी।
तस्वीरें देखिए…



