मंदसौर के गरोठ में शनिवार रात अवैध लकड़ी तस्करी का खुलासा हुआ है। मुखबिर से मिली सूचना पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। जिसमें 30 क्विंटल अवैध खैर की लकड़ी बरामद हुई। जब्त किए गए माल की 1 लाख रुपए और वाहन की कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है।
.
जानकारी के मुताबिक, गरोठ वन विभाग को शनिवार रात में सूचना मिली कि, खैर की लकड़ियों का अवैध परिवहन किया जा रहा है। टीम ने गश्त के दौरान एक पिकअप वाहन का पीछा किया। कुछ दूरी के बाद वन अमले ने वाहन को घेर लिया। आरोपी फरार पिकअप ड्राइवर अपने आप को घिरता देख गरोठ-भानपुरा रोड पर वाहन को छोड़कर खेतों की तरफ भाग निकले। वन विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया। पिकअप से करीब 30 क्विंटल अवैध खैर की लकड़ी बरामद हुईं। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर है। वन विभाग की टीम आरोपी की तलाश कर रही और इस पूरे मामले की तफ्तीश जारी है।