मऊगंज में बारिश से मकान की दीवार गिरी: सोते हुए युवक मलबे में दबा, अस्पताल में एडमिट – Mauganj News

मऊगंज में बारिश से मकान की दीवार गिरी:  सोते हुए युवक मलबे में दबा, अस्पताल में एडमिट – Mauganj News


मऊगंज जिले में पिछले 24 घंटे से जारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। लौर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में शनिवार रात करीब 1 बजे एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में छोटेलाल कुशवाह मलबे में दब गए।

.

आसपास के लोग दीवार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर घायल छोटेलाल को बाहर निकाला। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में पहुंचे घायल परिजन।

उमेश पटेल के अनुसार, छोटेलाल की हालत अभी स्थिर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया जा सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश से पुराने और जर्जर मकानों के गिरने का खतरा है। वे प्रशासन से ऐसे मकानों का सर्वे कराने और प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग कर रहे हैं।



Source link