सौरव गांगुली प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच बने: साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में पहली बार कोचिंग करेंगे; जोनाथन ट्रॉट ने पद छोड़ा

सौरव गांगुली प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच बने:  साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में पहली बार कोचिंग करेंगे; जोनाथन ट्रॉट ने पद छोड़ा


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सौरव गांगुली IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर मेंटर काम कर चुके हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली साउथ अफ्रीका टी-20 (SA20) लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए हेड बन गए हैं। SA20 के चौथे सीजन की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी।

गांगुली टीम में जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे। वे पहले से ही प्रिटोरिया कैपिटल्स की पैरेंट कंपनी JSW स्पोर्ट्स के क्रिकेट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं।

गांगुली हमारे नए हेड कोच होंगे JSW ने सौरव गांगुली को पिछले साल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया था। गांगुली 9 सितंबर को SA20 ऑक्शन में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए मौजूद रहेंगे। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने इंस्टा पर पोस्ट करते हुए लिखा, प्रिंस कैपिटल्स कैंप में रॉयल रंगत लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम सौरव गांगुली को अपने नए हेड कोच के रूप में घोषित करते हुए बेहद उत्साहित हैं। सेंचुरियन इंतजार कर रहा है।

पहली बार किसी टीम के हेड कोच बने सौरव गांगुली पहली बार किसी टीम के हेड कोच बने हैं। 2015 से 2019 के बीच गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष रहे थे। उन्हें IPL 2019 में दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर बनाया गया था। लेकिन उन्होंने BCCI प्रेजिडेंट बनने के लिए फ्रेंचाइजी जल्दी छोड़ दी थी।

ट्रॉट ने कोचिंग छोड़ी पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने फ्रेंचाइजी के हेड कोच का पद सिर्फ एक सीजन बाद छोड़ दिया। ट्रॉट बतौर कोच पिछले सीजन 0 ग्रुप मैचों में दो जीत के साथ नॉकआउट में जगह बनाने में असफल रहे थे।

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, जोनाथन ट्रॉट, आपके नेतृत्व और टीम के प्रति अटूट समर्पण के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। आपकी अगली यात्रा के लिए शुभकामनाएं। जोनाथन ट्रॉट अफगानिस्तान के हेड कोच हैं।

पहले सीजन का फाइनल हारी प्रिटोरिया कैपिटल्स SA20 लीग के पहले सीजन के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी। टीम को फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप से हार मिली थी। इसके बाद के दो सीजनों 2023-24 और 2024-25 में टीम का प्रदर्शन औसत रहा। कैपिटल्स दोनों बार पांचवें स्थान पर रही और प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई।

प्रिटोरिया कैपिटल्स SA20 लीग के पहले सीजन के फाइनल में पहुंची थी।

प्रिटोरिया कैपिटल्स SA20 लीग के पहले सीजन के फाइनल में पहुंची थी।

क्या गांगुली भारत की कोचिंग नौकरी लेंगे? इससे पहले, न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए गांगुली ने टीम इंडिया की कोचिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, मैंने वास्तव में इसके बारे में कभी नहीं सोचा क्योंकि मैं अलग-अलग भूमिकाओं में चला गया। मैंने 2013 में क्रिकेट खत्म किया और फिर BCCI अध्यक्ष बन गया। देखते हैं भविष्य क्या लेकर आता है।

खबरें और भी हैं…



Source link