Last Updated:
Aus vs SA 3rd ODI : साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के टॉप तीन बैटर ने आखिरी वनडे में धमाकेदार शतक जमाया. ट्रैविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श के बाद कैनरून ग्रीन ने भी शतकीय पारी खेली.
कैमरून ग्रीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में ठोका शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन में से पहले दो मुकाबला हाकर सीरीज गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आखिरी मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी की. टॉस जीतकर कप्तान मिचेल मार्श ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. ट्रैविस हेड ने खूंखार अंदाज में पारी की शुरुआत की और कप्तान ने उनका पूरा साथ निभाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 250 रन की साझेदारी कर डाली. 22 साल बाद वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हेड और मार्श ने सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना डाला.