Gardening Tips: गमले में ऐसे लगाएं मनी प्लांट, तेजी से बढ़ेगा पौधा और सालों तक रहेगा हरा-भरा

Gardening Tips: गमले में ऐसे लगाएं मनी प्लांट, तेजी से बढ़ेगा पौधा और सालों तक रहेगा हरा-भरा


Last Updated:

How to grow money plant in pot indoors: मनी प्लांट को सही तरीके से गमले में लगाने और उसकी देखभाल के लिए कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके की सलाह बेहद उपयोगी है, जिसका आप जरूर पालन करें.

Gardening Tips. यदि आप भी आपके घर पर गमले में मनी प्लांट लगाने जा रहे हैं, तो आज हम आपको एक्सपर्ट के अनुसार सही जानकारी बताने के लिए जा रहे हैं. आप इस तरीके से मनी प्लांट लगाते हैं, तो साल भर आपका यह पौधा हरा भरा रहेगा और आपको कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. आज हम आपको एक्सपर्ट कृषि अधिकारी के अनुसार सही जानकारी बता रहे हैं.

एक्सपर्ट कृषि अधिकारी ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके से बात की तो उन्होंने बताया कि आप मनी प्लांट को जमीन गमले और पानी में लगा सकते हैं. घर में मनी प्लांट लगाना काफी शुभ भी माना जाता है बड़े गमले में मनी प्लांट की जड़ों को डाल दे जिससे उनको फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है. इससे पौधों की ग्रोथ तेजी से होती है. छोटे गमले में मनी प्लांट का विकास सही तरीके से नहीं हो पता है. मनी प्लांट लगाने के लिए अच्छी जल निकासी वाली और उपजाऊ मिट्टी का इस्तेमाल करें इस मिट्टी में आप वर्मी कंपोस्ट या गोबर के खाद जरूर डालें मनी प्लांट लगाने के लिए किसी स्वस्थ तने की कटिंग ले वह देख ले की कटिंग में दो-तीन नोड्स हो कटिंग के निचले हिस्से की पत्तियों को हटा दें ताकि नोड्स दिखे जहां से जड़े निकलेगी मनी प्लांट को अधिक पानी की जरूरत होती है. इस पौधे में पानी उतना ही डालें जिससे मिट्टी तर रहे और तना भीग जाए. यदि आप मनी प्लांट में अधिक पानी भर कर रखेंगे तो इसकी जड़े गल सकती है.

इस बात का जरूर रखें ध्यान 
यदि आप भी आपके घर में गमले में मनी प्लांट लगाने के लिए जा रहे हैं तो आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना है. मनी प्लांट को कभी भी सीधे धूप में न रखें क्योंकि यह पौधा काफी कोमल होता है सीधे धूप में रखने से उनकी पत्तियों को नुकसान पहुंच सकता है मनी प्लांट को सेट वाली जगह पर रखें इसको हेल्दी रखने के लिए आप इसे सुबह और शाम की हल्की धूप में रख सकते हैं. लेकिन दोपहर की कड़ी धूप में इसे कभी भी नहीं रखें.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Gardening Tips: गमले में ऐसे लगाएं मनी प्लांट, तेजी से बढ़ेगा पौधा



Source link