MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
.
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।
1. नर्मदा उफनी, डिंडौरी में घाट डूबे, रास्ते बंद, सतना में घरों में घुसा पानी, बाढ़ के हालात मानसून ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) की वजह से मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। रविवार को मंदसौर, श्योपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। डिंडौरी में नर्मदा किनारे घाट डूब गए। खरमेर नदी में बाढ़ के चलते डिंडौरी-अमरपुर मार्ग बंद हो गया। सतना में 3.7 बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन गए। निचली बस्तियां डूब गईं। चित्रकूट में तेज बहाव के चलते गुप्त गोदावरी गुफा बंद करानी पड़ी। श्योपुर में गर्भवती को बोट से रेस्क्यू किया गया। पढ़ें पूरी खबर
2. रिटायर्ड डीएसपी को पत्नी-बेटों ने रस्सी से बांधकर घसीटा, एटीएम-मोबाइल छीना शिवपुरी में पत्नी-बेटों ने रिटायर्ड डीएसपी से मारपीट की। उनके पैर रस्सी से बांधे, घसीटा। एक बेटा उनके सीने पर बैठ गया, दूसरे ने पैर पकड़कर खींचे। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो पत्नी-बेटे, रिटायर्ड डीएसपी का एटीएम कार्ड और मोबाइल छीनकर भाग निकले। मामला जिले के भौंती थाना इलाके में चंदावनी गांव का है। प्रतिपाल सिंह यादव ( 62) 31 मार्च को श्योपुर जिले में महिला सेल के डीएसपी पद से रिटायर हुए थे। पढ़ें पूरी खबर
3. कांग्रेस मुख्यालय के अंदर जिला अध्यक्षों की मीटिंग, बाहर विरोध प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त 71 जिला अध्यक्षों की दिल्ली में खास ट्रेनिंग हो रही है। रविवार एक तरफ जहां कांग्रेस मुख्यालय में नए जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग चलती रही, वहीं दूसरी ओर बाहर कार्यकर्ताओं ने इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े की नियुक्ति को लेकर प्रदर्शन कर उन्हें हटाने की मांग की। वर्कशॉप को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया। राहुल गांधी ने भी नए जिलाध्यक्षों की क्लास ली । पढ़ें पूरी खबर
4. मुरैना में शादी के तीन महीने बाद व्यापारी का सुसाइड, पत्नी के प्रेमी ने दी थी धमकी
मुरैना के अंबाह में एक 24 साल के व्यापारी ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान दिलावर कुशवाह को तौर पर हुई है। युवक के परिजनों ने पत्नी के प्रेमी पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। भाई विशाल (22) ने बताया कि मेरी भाभी का किसी अन्य से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिलावर ने जब उस व्यक्ति को समझाया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। ससुर ने भी भैया को धमकाया। पढ़ें पूरी खबर
5. सीएम बोले- ‘लाडली बहनों’ को मिलेंगे 5 हजार, उद्योगों से जुड़ने पर मिलेगी अतिरिक्त मदद भोपाल के गोविंदपुरा में लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योग और रोजगार को लेकर बड़े ऐलान किए। सीएम ने कहा कि उद्योगों में काम करने वाली ‘लाड़ली बहनों’ को सरकार 5 हजार रुपए अतिरिक्त देगी। सीएम ने मॉर्टगेज ड्यूटी, फायर एनओसी और मल्टी-स्टोरी इंडस्ट्रियल प्लांट जैसी समस्याओं के समाधान की भी घोषणा की। निमाड़ क्षेत्र में कपड़े बनाने वाले उद्योग स्थापित होंगे। पढ़ें पूरी खबर
6. भोपाल में प्रेमिका के हंगामे के बाद युवक ने फांसी लगाई, एक दिन पहले जेल से छूटा था भोपाल में एक युवक ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले प्रेमिका ने उसके घर में घुसकर हंगामा किया था। इसी युवती ने उसके खिलाफ एक महीने पहले रेप का केस दर्ज कराया था। सुसाइड से एक दिन पहले ही युवक को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। टीआई डीपी सिंह ने बताया कि फैजान हुसैन (25) निवासी पुत्लीघर टीलाजमालपुरा चाय-नाश्ते के होटल का संचालन करता था। पढ़ें पूरी खबर
7. छिंदवाड़ा में गुलाबी गैंग ने अहातों में तोड़फोड़ की, आग लगाने की कोशिश भी की छिंदवाड़ा में अवैध शराब दुकानों और उनसे जुड़े अहातों के खिलाफ गुलाबी गैंग ने मोर्चा खोल दिया। रविवार दोपहर गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा के नेतृत्व में महिलाएं फवारा चौक स्थित शराब दुकानों के आसपास चल रहे अवैध अहातों पर पहुंच गई। इस दौरान महिलाओं ने तोड़फोड़ की और आग लगाने की भी कोशिश की। हालात बिगड़ते देख दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और मौके पर आकर गुलाबी गैंग से माफी मांगी। पढ़ें पूरी खबर
8. खरगोन के लालखेड़ा में मुक्तिधाम पर शेड नहीं, पंचायत के गेट पर चिता सजाई

खरगोन के लालखेड़ा गांव में रविवार को 70 वर्षीय उर्मिलाबाई बाबूलाल का निधन हो गया। बारिश में मुक्तिधाम पर टीनशेड न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए ग्राम पंचायत गेट पर ही चिता सजा दी। 3.30 घंटे तक ग्रामीण पंचायती गेट पर जमा रहे और पंचायत व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया। सूचना पर भीकनगांव एसडीएम आकांक्षा करोठिया मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी। पढ़ें पूरी खबर
9. सिंधिया बोले- बीमा कंपनियां किसानों को मुआवजा दें, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिन बीमा कंपनियों ने किसानों से पॉलिसी के नाम पर राशि ली है, अब जब फसल उजड़ गई है तो वे कंपनियां किसानों को उनका हक दें। सिंधिया दो दिन के गुना दौरे पर हैं। रविवार सुबह सिंधिया ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद वे बमोरी इलाके के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने गए। वहां प्रभावितों से मिले। पढ़ें पूरी खबर
10. बैतूल में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दो दिन पहले की थी शादी बैतूल जिले के बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर नागपुर-इटारसी डाउन ट्रैक पर ताप्ती एक्सप्रेस के सामने कूदकर प्रेमी जोड़े ने जान दे दी। हादसा शनिवार रात करीब 2 बजे हुआ। शाहपुर टीआई मुकेश ठाकुर ने बताया मृतक की पहचान गौनापुर निवासी शिवकुमार परते (20) के रूप में हुई। युवती हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के बेरा गांव की रहने वाली थी। दोनों दो दिन पहले घर से भाग गए थे। दोनों ने इटारसी में शादी की थी। पढ़ें पूरी खबर