Unique Device: गाड़ी चलाते समय नींद आई…तो आंखें खोल देगा ये डिवाइस, 8वीं की छात्रा का गजब दिमाग

Unique Device: गाड़ी चलाते समय नींद आई…तो आंखें खोल देगा ये डिवाइस, 8वीं की छात्रा का गजब दिमाग


Last Updated:

Road Safety Tips: सागर में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा ने गजब डिवाइस बनाया है. इसके उपयोग से ड्राइवर और वाहन दोनों सुरक्षित रहेंगे. जानें कैसे…

Sagar News: आजकल सड़कों पर वाहन फर्राटा भर के दौड़ते हैं. हल्की सी चूक पर बड़े हादसे हो जाते हैं. ज्यादातर हादसों में जन हानि होती हैं. अधिकांश हादसों के पीछे के कारण को देखा जाए तो थकान या झपकी आना होता है. इस तरह से होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने कमाल का डिवाइस तैयार किया. इसका उपयोग करने पर गाड़ी चलाते सयम अगर ड्राइवर की आंख बंद हुई तो उस स्थिति में तेज अलार्म बजेगा. इससे ड्राइवर अलर्ट हो जाएगा. इस डिवाइस का नाम ‘ड्राइवर स्लीप कंट्रोल सिस्टम’ दिया गया है.

सागर में आठवीं की छात्रा गीता लोधी ने बताया कि एक्सीडेंट होने के पीछे नशा, तेज गति, लापरवाही, लंबे समय तक गाड़ी ड्राइव करने से आने वाली थकान और नींद की कमी होती है. दावा किया कि ऐसे में अगर चालक सुरक्षित अपना सफर तय करना चाहते हैं तो उनके लिए इस तरह का डिवाइस बेहद कारगर साबित होगा. अब इसका इस्तेमाल करने के लिए इस डिवाइस को चश्मा से कनेक्ट किया गया है जो आप ड्राइवर की आंखों की मॉनिटरिंग करता है. जैसे ही पलक जल्दी-जल्दी झपकती है या बंद हो जाती है तो यह एक सेकंड में ही अलार्म देने लगेगा.

हजार रुपये रहेंगे सेफ
आगे बताया, अलार्म बजते ही ड्राइवर अलर्ट होगा या तो नींद आ रही होगी तो वह जाग जाएगा. फिर वाहन को किसी ऐसी जगह पर लगाकर सुरक्षित कर सकता है, जहां पर्याप्त जगह हो और फिर आराम कर ले. आराम करने के बाद आगे बढ़ जाए तो निश्चित तौर पर इस तरह के हादसों में कमी आ जाएगी. वहीं, आंख बंद होने पर एक ब्रेक सिस्टम भी इसमें डाला हुआ है. जैसे ही आपकी आंख बंद होती है तो यह धीरे-धीरे करके आराम से ब्रेक लग जाएगा. ब्रेक लगने के बाद इसका अलार्म बजने लगेगा जिससे ड्राइवर सावधान हो पाएंगे. इस सिस्टम को हजार रुपए के खर्चे में आराम से किसी भी वाहन में लगाया जा सकता है, इसमें सेंसर को चश्मा में फिट किया जाता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

गाड़ी चलाते समय नींद आई…तो आंखें खोल देगा डिवाइस, 8वीं की छात्रा का गजब दिमाग



Source link