Viral Video: गए थे हरिभजन को…दे डाला दुकानदारों को प्रवचन, पीतांबरा पीठ पर भगवा धोती में SDM

Viral Video: गए थे हरिभजन को…दे डाला दुकानदारों को प्रवचन, पीतांबरा पीठ पर भगवा धोती में SDM



दतिया के पीतांबरा पीठ में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे एसडीएम संतोष तिवारी का भगवा धोती में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गेट के आसपास फूल माला और प्रसाद बेचने वालों को देखकर एसडीएम भड़क गए. उन्होंने अपनी गाड़ी से माइक निकाल कर तुरंत चेतावनी दी और सभी को हटने का आदेश दिया. कल का बताया जा रहा यह वीडियो पीतांबरा पीठ के उत्तर द्वार का है. प्रशासनिक अंदाज और भगवा धोती में दिखाई देने की वजह से वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बन गया है.



Source link