कजाकिस्तान में MP के शूटरों ने दिखाया दम: एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप; एश्वर्य ने स्वर्ण-रजत, नीरू ढांडा ने डबल गोल्ड जीता – Bhopal News

कजाकिस्तान में MP के शूटरों ने दिखाया दम:  एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप; एश्वर्य ने स्वर्ण-रजत, नीरू ढांडा ने डबल गोल्ड जीता – Bhopal News


कजाकिस्तान के शिमकेंट शूटिंग प्लाजा में चल रही 16वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश के शूटरों ने भारत का तिरंगा लहराया। राइफल में एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने एक स्वर्ण और एक रजत तो शॉट गन में नीरू ढांडा ने दो स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौ

.

मप्र राज्य शूटिंग (राइफल) अकादमी के ओलंपियन एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर थ्री पोजिशन पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालिफिकेशन में 584 अंक के साथ फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उन्होंने जबरदस्त एकाग्रता और लय के साथ 462.5 अंक लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस स्पर्धा में चीन के झाओ वेन्यु (462 अंक) को रजत और जापान के ओकादा नाओया (448.8 अंक) को कांस्य पदक मिला। टीम स्पर्धा में एश्वर्य (584 अंक), चैन सिंह (582 अंक) और अखिल श्योरन (581 अंक) की तिकड़ी ने कुल 1747 अंक जुटाए और रजत पदक भारत को दिलाया। चीन की टीम ने 1750 अंकों के साथ स्वर्ण अपने नाम किया।

एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने दिखाई जबरदस्त एकाग्रता।

नीरू ढांडा – शॉट गन में डबल गोल्ड

मप्र राज्य शूटिंग (शॉट गन) अकादमी की युवा शूटर नीरू ढांडा ने महिला वर्ग की ट्रैप स्पर्धा में कमाल कर दिया। उन्होंने 43 अंक जुटाकर स्वर्ण पदक जीता। इस मुकाबले में कतर की राय बस्सिल (37 अंक) को रजत और भारत की आशिमा अहलावत (29 अंक) को कांस्य मिला। टीम इवेंट में नीरू (107 अंक), आशिमा अहलावत (107 अंक) और प्रीति रजक (105 अंक) की भारतीय तिकड़ी ने 319 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

चीन (301) को रजत और कुवैत (295) को कांस्य मिला।

खेल मंत्री ने दी बधाई

प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा –’एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरू ढांडा की सफलता से प्रदेश और देश का मान बढ़ा है। एश्वर्य दो बार के ओलंपियन हैं और उनका खेल युवाओं के लिए प्रेरणा है। वहीं नीरू का डबल गोल्ड मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाओं की चमक को साबित करता है।’

27 देशों के 748 खिलाड़ी कर रहे भागीदारी 16 से 30 अगस्त तक चल रही इस चैम्पियनशिप में एशिया के 27 देशों के 748 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। महिला व पुरुष वर्ग की 120 स्पर्धाओं में पदक दांव पर हैं।



Source link