कुक्षी में श्री आई माताजी का प्रकटोत्सव: शोभायात्रा में निकली भागवत कथा पोथी, माताजी को लगा 56 भोग – kukshi News

कुक्षी में श्री आई माताजी का प्रकटोत्सव:  शोभायात्रा में निकली भागवत कथा पोथी, माताजी को लगा 56 भोग – kukshi News


कुक्षी नगर के प्राचीन श्री आई माताजी मंदिर में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का सोमवार शाम को शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। 19 अगस्त से शुरू हुई यह कथा भादवी बीज के पावन अवसर पर संपन्न हुई, जिसमें क्षत्रिय सीरवी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लि

.

समापन समारोह की शुरुआत एक शोभायात्रा के साथ हुई। एक धर्मरथ बैलगाड़ी में श्री आई माताजी का चित्र विराजमान था, जबकि कथावाचक घोड़े पर सवार थे। कथा के मुख्य यजमान ने भागवत पोथी को अपने सिर पर धारण कर यात्रा का नेतृत्व किया। शोभायात्रा श्री आई माताजी चौक से शुरू होकर सिर्वी मोहल्ला, सोनी मोहल्ला, पुरानी धान मंडी और घंटाघर रोड से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची।

यात्रा के दौरान समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार डांडिया खेला, जबकि महिलाओं ने माताजी के भजनों पर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया।

श्री माजी सा ग्रुप के सदस्यों ने माताजी को 56 भोग अर्पित कर आरती की। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया और भंडारे का लाभ भी लिया।

देखिए तस्वीरें



Source link