गणेश विसर्जन को लेकर घाटों का निरीक्षण: बुरहानपुर कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश; होमगार्ड जवानों की तैनाती होगी – Burhanpur (MP) News

गणेश विसर्जन को लेकर घाटों का निरीक्षण:  बुरहानपुर कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश; होमगार्ड जवानों की तैनाती होगी – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर हर्ष सिंह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने सोमवार शाम को विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने हतनूर पुल और राजघाट का दौरा किया।

.

कलेक्टर ने सभी विसर्जन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इनमें टेंट, लाइट, साउंड सिस्टम, साफ-सफाई, स्टॉपर, होमगार्ड जवानों की तैनाती, क्रेन, बैठक व्यवस्था और बोट की सुविधाएं शामिल हैं।

विसर्जन स्थलों पर पुख्ता इंतजाम होने चाहिए- कलेक्टर सुरक्षा को लेकर कलेक्टर सिंह ने कहा कि सभी विसर्जन स्थलों पर पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि आवागमन प्रभावित न हो।

विसर्जन स्थलों तक पहुंच मार्ग के समतलीकरण और मरम्मत के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के निर्देश मिले। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

देखिए निरीक्षण के दौरान की तस्वीरें…



Source link