चैपल ने जब 21 मिनट में ठोक दिया शतक, लगाए 10 चौके और 9 छक्के, 32 साल से कायम है तूफानी रिकॉर्ड

चैपल ने जब 21 मिनट में ठोक दिया शतक, लगाए 10 चौके और 9 छक्के, 32 साल से कायम है तूफानी रिकॉर्ड


Last Updated:

एंड्रयू स्ट्रॉस और एंड्रयू फ्लिंटॉफ जैसे दिग्गजों के साथ खेल चुके ग्लेन चैपल के नाम सबसे कम समय में शतक बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने यह रिकॉर्ड 1993 में बनाया था.

चैपल ने जब 21 मिनट में ठोक दिया शतक, लगाए 9 छक्के... 32 साल से कायम है रिकॉर्डग्लेन चैपल (बाएं) के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम समय में शतक बनाने का रिकॉर्ड है.
Fastest hundreds in minutes: सबसे कम बॉल पर शतक का रिकॉर्ड का तो ज्यादातर क्रिकेटफैंस जानते हैं लेकिन सबसे कम समय में यह कमाल किसने किया, इसका जवाब कुछ ही लोगों के पास होगा. कई लोगों को तो शायद यकीन भी ना हो कि फर्स्टक्लास क्रिकेट में इतने कम समय में शतक लग चुका है. यह कमाल किया था एंड्रयू स्ट्रॉस और एंड्रयू फ्लिंटॉफ जैसे दिग्गजों के साथ खेल चुके ग्लेन चैपल ने. इंग्लैंड के चैपल ने 1993 में महज 21 मिनट में 27 गेंद पर शतक जड़ दिया था. यह उस वक्त फर्स्टक्लास क्रिकेट में सबसे कम समय में शतक का रिकॉर्ड था, जो आज भी कायम है.

साल 1993 में 15 से 19 जुलाई के बीच लंकाशर और ग्लेमोर्गन टीम के बीच चारदिवसीय मुकाबला हुआ. ग्लेन चैपल की टीम लंकाशर ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 310 रन बनाए. ग्लेमोर्गन ने इसके जवाब में 303 रन पर पारी घोषित कर सबको चौंका दिया.

पहली पारी में 7 रन की बढ़त लेकर उतरी लंकाशर ने दूसरी पारी में गजब का खेल दिखाया. उसने अपने ऑलराउंडर ग्लेन चैपल को पारी की शुरुआत करने को कहा. चैपल को जैसे इसी पल का इंतजार था. उन्होंने महज 21 मिनट में शतक ठोक दिया. ग्लेन चैपल ने 27वीं गेंद पर शतक पूरा किया, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे. ग्लेन चैपल से पहले सबसे कम समय में शतक बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी के नाम था. टॉम मूडी ने 1990 में ग्लेमोर्गन की ओर से खेलते हुए वारविकशर के खिलाफ महज 26 मिनट में शतक ठोक दिया था.

लंकाशर ने ग्लेन चैपल के तूफानी शतक की बदौलत महज 12 ओवर में 235 रन बनाकर पारी घोषित की. ग्लेमोर्गन को जीत के लिए 243 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने 52.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस तरह ग्लेन चैपल ने सबसे कम समय में शतक का रिकॉर्ड तो बनाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

ग्लेन चैपल का इंटरनेशनल करियर बहुत अच्छा नहीं रहा. ग्लेन चैपल ने 2006 में जिस वनडे मैच में डेब्यू किया, उसी में उन्हें चोट लग गई. इस कारण उन्हें 4 ओवर की गेंदबाजी करने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा. चैपल को इसके बाद दूसरा मौका नहीं मिला.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

चैपल ने जब 21 मिनट में ठोक दिया शतक, लगाए 9 छक्के… 32 साल से कायम है रिकॉर्ड



Source link