जय वीरू की जोड़ी बताएं क्यों गिरी सरकार, मंत्री विश्वास सारंग ने ली चुटकी

जय वीरू की जोड़ी बताएं क्यों गिरी सरकार, मंत्री विश्वास सारंग ने ली चुटकी


Last Updated:

MP Politics: दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बयानों पर अब बीजेपी ने तंज कसा है. मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अब जय और वीरू की जोड़ी बताएं कि सच्चाई क्या है. क्यों तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा किया.

जय वीरू की जोड़ी बताएं क्यों गिरी सरकार, मंत्री विश्वास सारंग ने ली चुटकीमंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान.
मनोज शर्मा, शैलेंद्र सिंह

भोपाल. मध्य प्रदेश में साल 2020 में कांग्रेस सरकार गिरने के मुद्दे पर चल रही कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बयानबाजी पर अब बीजेपी ने चुटकी ली है. प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कमलनाथ औक दिग्विजय सिंह की जोड़ी को जय और वीरू की जोड़ी कहा था. अब जय और वीरू की जोड़ी बताएं कि सच्चाई क्या है. क्यों तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा किया. कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बयानों से ये तो साफ हो ही गया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता को दिए वादे पूरे ना करने की वजह से कमलनाथ का साथ छोड़ा था.

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ये ना भूलें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ गए कांग्रेस के विधायकों ने विधायकी छोड़ी थी और बीजेपी में शामिल होने के बाद दोबारा जनादेश लेकर विधायक बने थे.

जानें किसने क्या कहा

दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी और पार्टी के अंदर समन्वय की कमी ने कांग्रेस सरकार गिराई. दिग्विजय के मुताबिक, उन्होंने कई बार कमलनाथ को सचेत किया था, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया. इस बयान के बाद कांग्रेस के भीतर पुरानी खटास फिर उभर आई. कमलनाथ ने दिग्विजय को जवाब देते हुए कहा कि यह कहना गलत है कि चेतावनियां नजरअंदाज की गईं.

कांग्रेस सरकार गिर जाने के कारण गिनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और यह धारणा कि “सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं” ही असली वजह थी. वहीं, दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था कि यह मामला विचारधारा का नहीं बल्कि व्यक्तित्वों के टकराव का था. कमलनाथ के अनुसार, सिंधिया पहले ही भाजपा से संपर्क में थे और विधायकों को तोड़ने की साजिश रच रहे थे.

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि काफिला क्यों लुटा था….कौन दोषी है अब यह सामने आ गया है. हम तो पहले से कहते थे कि कमलनाथ नहीं दिग्विजय सिंह सरकार चला रहे थे. यही कारण था सरकार गिरने का. यह बात कमलनाथ के मंत्री उमंग सिंगार ने भी उस वक्त कही, लेकिन कमलनाथ की आंखों पर दिग्विजय ने पट्टी बांध रखी थी और आज कमलनाथ को सच्चाई याद आ रही है. कमलनाथ जी जब आप सच की राह पर चल ही दिए है तो लगे हाथ यह भी बता दें कि डेढ़ साल की सरकार में सुपर सीएम दिग्विजय सिंह ने आपसे क्या भ्रष्टाचारी फैसले करवाए.

क्या बोले दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि दोनों ही नेताओं को सलाह, छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखते हैं एक नई कहानी. उन्होंने कहा कि आइए एक ऐसी कांग्रेस बनाएं जो नीचे से चले, जो कार्यकर्ता के दम पर चले,हाईकमान से नहीं, क्योंकि हाई कमान न तब काम आया था जब सरकार गिर रही थी और ना आगे काम आएगा.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

जय वीरू की जोड़ी बताएं क्यों गिरी सरकार, मंत्री विश्वास सारंग ने ली चुटकी



Source link