टीकमगढ़ के जतारा में चोरी की 9 वारदातों का खुलासा: तीन आरोपियों से 7.51 लाख रुपए के जेवरात और बाइक बरामद – Tikamgarh News

टीकमगढ़ के जतारा में चोरी की 9 वारदातों का खुलासा:  तीन आरोपियों से 7.51 लाख रुपए के जेवरात और बाइक बरामद – Tikamgarh News


टीकमगढ़ पुलिस ने सोमवार को जतारा थाना क्षेत्र में हुई 9 चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने एक चोर गिरोह को पकड़ा है। उनके पास से लगभग 7.51 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है। इस खुलासे में सोने-चांदी के जेवरात और दो बाइक शामिल हैं।

.

ऐसे पकड़े गए चोर

जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि 23 अगस्त की रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान ख्वाजा साहब मस्जिद के पास पुलिस को एक युवक संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अखिलेश केवट है। उम्र 20 वर्ष और पता खरो थाना लिधौरा बताया।

टीकमगढ़ पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा किया।

पूछताछ में हुआ खुलासा

सख्ती से पूछताछ करने पर अखिलेश ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर जतारा और आसपास के इलाकों में चोरियां करता था। उसने बताया कि वह उसी रात भी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथियों के साथ आया था। इसके बाद एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई, जिसने पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों को भी पकड़ा।

अखिलेश से पूछताछ के बाद दो और मिले

अखिलेश केवट से पूछताछ में उसके अन्य साथियों के नाम भी सामने आए, जिनमें सौरभ घोष (बछोड़ा), राजबीर अहिरवार (बराना) को पकड़ लिया गया। अभी भी चौथा आरोपी फरार है।

ये सामान हुआ बरामद

  • सोने के आभूषण: 49 ग्राम (कीमत 4,87,000 रुपए)
  • चांदी के आभूषण: 1 किलो 99 ग्राम (कीमत 1,24,000 रुपए)
  • दो मोटरसाइकिलें: (कीमत 1,40,000 रुपए)



Source link