देवास में नाबालिग बनी मां, आरोपी पर केस दर्ज: एक साल से धर्म छिपाकर कर रहा था दुष्कर्म – Dewas News

देवास में नाबालिग बनी मां, आरोपी पर केस दर्ज:  एक साल से धर्म छिपाकर कर रहा था दुष्कर्म – Dewas News



देवास के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, नुसरत नगर का रहने वाले गुलनवाज ने खुद को भोला नाम से हिंदू बताकर किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी 12 जुलाई 2024 से किशोरी का यौन शोष

.

मामले का खुलासा तब हुआ जब 17 वर्षीय किशोरी ने सोमवार को जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। नाहर दरवाजा थाना प्रभारी मंजू यादव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आए हैं।

पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी भोला उर्फ गुलनवाज पिता कदीर शाह निवासी नुसरत नगर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।



Source link