मनकामेश्वर महादेव मंदिर से निकली शाही सवारी: ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा मनकामेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण – shajapur (MP) News

मनकामेश्वर महादेव मंदिर से निकली शाही सवारी:  ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा मनकामेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण – shajapur (MP) News


शाजापुर के विजयनगर स्थित प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर से सोमवार शाम को परंपरागत शाही सवारी निकाली गई। मंदिर प्रांगण में बाबा मनकामेश्वर महादेव की विशेष आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

.

बाबा की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। शाही सवारी में पारंपरिक बैंड और घोड़े शामिल रहे। ढोल की थाप पर श्रद्धालु महिलाओं ने नृत्य किया।

यात्रा का मार्ग मनकामेश्वर मंदिर से आदित्य नगर होते हुए निकला। फिर इंदिरा नगर और भगत सिंह चौराहे से होकर मंदिर परिसर तक पहुंचा। मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर बाबा का स्वागत किया।

मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ। सैकड़ों भक्तों ने इसमें भाग लिया। आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। शाही सवारी के दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा।



Source link