मेरी मम्मी बोलीं- तू ऐसे क्यों दिख रहा है…पुजारा के चलते काले हो गए थे रोहित

मेरी मम्मी बोलीं- तू ऐसे क्यों दिख रहा है…पुजारा के चलते काले हो गए थे रोहित


Last Updated:

चेतेश्वर पुजारा के बुक लॉन्च के मौके पर रोहित शर्मा ने पुराना दिलचस्प किस्सा शेयर किया था. जब सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने एक बार वेस्ट जोन अंडर-14 मुकाबले में बड़ौदा के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए तिहरा शतक बनाया था…और पढ़ें

मेरी मम्मी बोलीं- तू ऐसे क्यों दिख रहा है...पुजारा के चलते काले हो गए थे रोहितरोहित शर्मा

नई दिल्ली: साल 2006 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा दोनों ही भारतीय टीम का हिस्सा थे. जूनियर क्रिकेट में एक साथ शुरुआत करने वाले रोहित और पुजारा ने लंबे समय तक सीनियर टीम से भी दम दिखाया. पुजारा जब एक बार क्रीज पर जम जाते तो उन्हें आउट करना आसान नहीं होता.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार खुद पुजारा की मैराथन पारी से परेशान हो गए थे. जब वह पुजारा की किताब, ‘द डायरी ऑफ ए क्रिकेटर वाइफ: अ वेरी अनयूजुअल मेमोयर बुक’ के विमोचन समारोह में मौजूद थे.

जब मैं 14 साल का था तो मुझे याद है कि क्रिकेट खेलने के बाद शाम को घर आता था तो मेरा चेहरा बिल्कुल अलग दिखता था. मैं आपको इसकी वजह बताता हूं. वह पूरे दिन बल्लेबाजी करते थे और हम भी दो-तीन दिन लगातार धूप में फील्डिंग करते थे.

पुजारा ने तीन दिन तक करवाई थी फील्डिंग
रोहित शर्मा ने तब पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार अपने अंडर-14 क्रिकेट के दिनों में पुजारा की ताकत का अनुभव किया था. रोहित शर्मा ने बताया मुझे आज भी याद है, मेरी मां ने मुझसे दो-तीन बार पूछा था, ‘जब तुम खेलने के लिए घर से निकलते हो तो अलग दिखते हो, लेकिन जब दस दिन बाद लौटते हो तो बिल्कुल बदले हुए दिखते हो.’ मैंने उनसे कहा, ‘मम्मी क्या करूं? पुजारा करके एक बैट्समैन है, वो तीन दिन तक बैटिंग करता है और हम तीन दिन फील्डिंग कर रहे थे!’ तब तक, हमने सिर्फ यही सुना था कि चेतेश्वर पुजारा नाम का एक खिलाड़ी है और अगर हम उसे जल्दी आउट नहीं करते, तो हमें पूरे दिन मैदान पर परेशानी उठानी पड़ती.’

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

मेरी मम्मी बोलीं- तू ऐसे क्यों दिख रहा है…पुजारा के चलते काले हो गए थे रोहित



Source link