बुरहानपुर में विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था ने सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। कमल तिराहे पर सोमवार शाम 6 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा ने बताया कि खराब सड़कों के कारण कक्षा
.
दो दिन पहले एक खंडवा निवासी युवक की दुर्घटना में मृत्यु हुई। सोमवार को इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हुए एक हादसे में 5 साल की बालिका ने जान गंवाई। सभी मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की अध्यक्ष और पूर्व नगर निगम अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा ने कहा कि नगर में सड़कों की स्थिति खराब है। बारिश के कारण यह स्थिति और बिगड़ गई है। उन्होंने हादसों को रोकने के लिए जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण कराने और जरूरत वाली जगहों पर पेचवर्क कराने की मांग की है।
इस दौरान संस्थान की सदस्य, पदाधिकारी के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे।